Advertisment

Latest News Update: दुनिया भर में दिखेगा ब्लड मून, सीएम मोहन जाएंगे रीवा, UP में UPSSSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी

Latest News 7 September Sunday 2025: 7 सितंबर, रविवार को देश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

author-image
anurag dubey
Latest News Update: दुनिया भर में दिखेगा ब्लड मून, सीएम मोहन जाएंगे रीवा, UP में UPSSSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी

Todays Latest News 7 September Sunday 2025:  7 सितंबर, रविवार को देश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

दुनिया भर में दिखेगा ब्लड मून

चंद्रग्रहण 2025: लाल चांद लाता है दुनिया में कयामत...आखिर क्‍या है रहस्‍य?

7 सितंबर, 2025 को एक दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी ब्लड मून लगेगा, जो भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा, जो पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की किरणों के अपवर्तन के कारण होता है।

चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

  • भारत में समय: ग्रहण की शुरुआत रात 8:58 बजे होगी और यह 8 सितंबर की सुबह 2:25 बजे तक चलेगा।
  • पूर्ण ग्रहण की अवधि: रात 11:41 पर चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा और यह अद्भुत नजारा 82 मिनट तक देखा जा सकेगा।
  • कुल अवधि: करीब 3 घंटे 30 मिनट.

कहां-कहां दिखाई देगा

  •  एशिया: भारत, चीन और एशिया के दूसरे देशों में साफ-साफ दिखाई देगा।
  • अफ्रीका: पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा।
  • ऑस्ट्रेलिया: पश्चिमी भाग में दिखाई देगा।
  • यूरोप: कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा।
  • अमेरिका: इस नजारे से वंचित रहेगा। 
Advertisment

सूतक काल

  • सूतक काल की शुरुआत: 7 सितंबर की दोपहर 12:58 बजे से शुरू होगा।
  • सूतक काल की अवधि: ग्रहण समाप्ति तक चलेगा, जो करीब 9 घंटे की अवधि है।

धर्मिक महत्व

  • धार्मिक मान्यताएं: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को आत्मशुद्धि और साधना का अवसर माना जाता है।
  •  पूजा और अनुष्ठान: ग्रहण के दौरान जप, तप, स्नान और दान करना शुभ माना जाता है.

सीएम मोहन का रीवा दौरा 

CM मोहन यादव का मऊगंज दौरा; 241 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 सितंबर को रीवा के मऊगंज दौरे पर रहेंगे, जहां वे 241.33 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे बहुती जलप्रपात और देवतालाब शिव मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

Advertisment

मुख्य कार्यक्रम

  • विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री 241.33 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • -देवतालाब शिव मंदिर दर्शन: मुख्यमंत्री देवतालाब शिव मंदिर में दर्शन करेंगे और क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को सम्मानित करेंगे।
  • -बहुती जलप्रपात दर्शन: मुख्यमंत्री बहुती जलप्रपात का दौरा करेंगे, जो क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
  • मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के विकास को गति मिलने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है

UP में UPSSSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी
Upsssc.gov.in | Jaunpur
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जा रहा है। परीक्षा का समय निम्नलिखित है। 

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
today's latest news latest news update Todays Latest News 7 Septembe 7 September Sunday 2025:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें