Advertisment

MP News: CM यादव ने किया बड़ा ऐलान, 42 हजार पदों पर होगी डॉक्टरों की बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

MP Bharti News: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए आने वाले समय में 42 हजार डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना बना रही है।

author-image
Kalpana Madhu
MP के युवाओं के लिए खुशखबरी: स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार पदों पर भर्ती करेगी सरकार, वित्त मंत्री देवड़ा ने की घोषणा

MP Bharti News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आने वाले समय में बंपर भर्तियां निकालने वाली है। आपको बता दें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए आने वाले समय में 42 हजार डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना बना रही है।

Advertisment

जिसके बाद इस खबर से मेडिकल छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें इन डॉक्टर्स की भर्ती प्रदेश के अलग-अलग छोटे बड़े अस्पतालों के लिए की जाएगी। जिसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने किया है।

ग्रामीण इलाकों में दुरुस्त होगी व्यवस्था

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार 42 हजार डॉक्टरों के खाली पद भरने जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी क्षेत्र की तुलना में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक जहां छह बेड का अस्पताल है, वहां भी डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बजट का 40 प्रतिशत औद्योगिक विकास के लिए निर्धारित किया गया है।

Advertisment

राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने इसका ऐलान उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर छोटे-छोटे सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

इस उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं को शहरी इलाकों के बराबरी पर लाना है।

Advertisment

शिक्षकों की भी होगी भर्ती

मध्यप्रदेश में जल्द ही बंपर भर्तियों की होने वाली हैं। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (Staff Selection Board) जो पूर्व में व्यापमं कहलाता था, उसने तैयारियां करना शुरू कर दी है।

कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट के अनुसार MP में अगस्त-सितंबर महीने में तकरीबन 9 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मूलभूत जरूरतों के लिए योजनाएं तैयार

उद्योग के लिए मूलभूत जरूरतों में शामिल जमीन, पानी, बिजली, सड़क के लिए सुव्यवस्थित तरीके से कई कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी। प्रदेश में छह नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे।

Advertisment

नए फोरलेन बनाए जाएंगे, पुराने मार्गों को दुरूस्त किया जाएगा, ताकि उद्योगों की स्थापना के लिए उचित दरों पर जमीन मिल सके।

Advertisment
चैनल से जुड़ें