Advertisment

लटेरी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

Lateri Accident News: लटेरी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

author-image
Preetam Manjhi
Lateri-Accident-News

Lateri Accident News: मध्य प्रदेश के लटेरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग राजस्थान के झालरवाड़ के रहने वाले हैं, जो कि वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा जिले के विवेक पेट्रोल पंप के पास हुआ।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1832252869963067747

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

बता दें कि श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसकी वजह से पुलिस को शव और घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 7, 2024

हादसे में 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी के मुताबिक, हादसे की शिकार हुई कार वैष्णो देवी के दर्शन से लौट रही थी। कार सवार 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। एक्सीडेंट में 2 महिला और 2 पुरुषों की मौत हुई है। 5 महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की सूचना सभी लोगों के परिजनों को दे दी है।

Advertisment

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

1- किशन लाल पिता कमरलाल उम्र 60 साल, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, इकलेरा, झालावड़

2- विनोद कुमार माली पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 25 साल, ड्राइवर निवासी ग्राम रतलाई, बकानी, झालावाड़

3- वरदीबाई पत्नी शंकरलाल लोधा उम्र 70 साल, निवासी बकानी, झालावाड़

  1. राजुबाई भील पत्नी भगवान सिंह उम्र 48 साल, निवासी बकानी, झालावाड़

ये लोग हुए घायल

1- दिनेश कुमार लोधा पिता कालूलाल लोधा उम्र 29 साल, बकानी, झालावाड़

2- दरयाब बाई उम्र 65 साल, बकानी, झालावाड़

3- पानी बाई पत्नी किशनलाल उम्र 55 साल, इकलेरा, झालावाड़

4- कमलाबाई पत्नी ग्यारशीराम उम्र 59 साल, इकलेरा, झालावाड़

5- गन्नीराम पत्नी कालूलाल लोधा उम्र 55 साल, बकानी, झालावाड़

6- अनिता बाई पत्नी मोहनलाल उम्र 34 साल, झालावाड़

ये खबर भी पढ़ें: जबलपुर के पास रेल हादसा: सोमनाथ एक्सप्रेस के दो एसी कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को इसी महीने मिल सकती है खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है सरकार

Advertisment
हिंदी खबर विदिशा खबर लटेरी हादसा लटेरी एक्सीडेंट न्यूज एमपी खबर vidisha news MP news loteri accident news loteri accident hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें