Advertisment

Last Surya Grahan 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ये जातक रहें संभलकर

इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहे है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। इसे महालया भी कहते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Grahan 2023: दो दिन बाद सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन पर पड़ सकता है असर

Last Surya Grahan 2023: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहे है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। इसे महालया भी कहते हैं। अमावस्या के दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कई लोगों के जीवन में विपरीत प्रभाव डाल सकता है। चूंकि ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगा रहा है। इसलिए इससे कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। चलिए जानते हैं कि साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण का किन जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisment

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका न तो सूतक दिखाई देगा और न ही इसक असर भारत में होगा। हालांकि जिन देशों में ये दिखेगा वहां के जातकों पर इसका असर पड़ेगा।

इन राशियों पर पड़ सकता है आखिरी सूर्य ग्रहण का विपरीत प्रभाव  (Last Surya Grahan 2023 Effect)

ज्योतिष के अनुसार साल के अंत में लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए सावधान करने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। हो सकता है आपको इस काल में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़े। समाज में आपका मान-सम्मान कम हो सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपके कैरियर में भी कई चुनौतियां मिल सकती हैं। इस दौरान होने वाली आर्थिक हानि आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती है।

Advertisment

सिंह राशि पर आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सिंह राशि वालों को साल का दूसरा ग्रहण बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। आपके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आएंगे। इस राशि का स्वामी ​सूर्य है। यही कारण है जिससे आपको कुछ अशुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। इस दौरान आपके जीवन में बढ़ा अनियंत्रित व्यय आपका आर्थिक बजट बिगाड़ सकता है। हो सकता है आपको इस दौरान कर्ज लेने की नौबत भी आ जाए। आपकी कीमती चीजों के खो जाने या चोरी होने का भय बना रह सकता है। लोग आपको इस दौरान अपमानित करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि पर आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव

साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। आपके सामने कई चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपको धोखा मिले। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थय की दृष्टि से भी ये समय संभलकर रहने की सलाह दे रहा है। इसलिए बीमारियों को हल्के में न लें। बल्कि डॉक्टर की सलाह से दवाई लें। इस दौरान आपका आत्मविश्ववास भी कम हो सकता है।

तुला राशि पर आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव

अगर आपकी राशि तुला है तो आपको बता दें साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आपको भारी पड़ सकता है। ग्रहण का अशुभ प्रभाव इस राशि वालों की मानसिक स्थिति बिगाड़ सकता हैं आपमें चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। हो सकता है आपके इस स्वभाव से विवाद की स्थिति भी बन जाए। इसलिए आपको वाणी पर संयम रखना होगा। साथ ही धैर्य से काम लेना होगा।

Advertisment

Solar Eclipse 2023 Effects,Solar Eclipse 2023 Effects in hindi, astrology, planetry change, jyotish, last surya grahan 2023, second surya grahan 2023, surya grahan 2023, Solar Eclipse 2023 Horoscope

Astrology planetry change jyotish Surya Grahan 2023 last surya grahan 2023 second surya grahan 2023 Solar Eclipse 2023 Effects Solar Eclipse 2023 Effects in hindi Solar Eclipse 2023 Horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें