Advertisment

Last Chandra Grahan of 2020: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को, नहीं लगेगा सूतक काल, जानें पूरी डिटेल

author-image
Sonu Singh
Last Chandra Grahan of 2020: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को, नहीं लगेगा सूतक काल, जानें पूरी डिटेल

Last Lunar Eclipse of 2020: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 30 नवंबर को है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। चंद्रग्रहण के समय पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है। चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। आइए जानते हैं, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किस समय और किन किन देशों में देखा जा सकेगा..

Advertisment

इस बार नहीं लगेगा सूतक काल
धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो कार्तिक पूर्णिमा काफी पवित्र मानी जाती है। यह उपच्छाया ग्रहण यानी पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा। इस समय चंद्रमा का रंग हल्का गहरा हो जाएगा। कई विद्वानों का मत है, जब उपच्छाया ग्रहण लगता है तब इसके सूतक काल को मान्य नहीं माना जाता। सूतक काल पूर्ण ग्रहण में मान्य होता है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

इन देशों में भी देगा दिखाई
चंद्र ग्रहण इस बार वृषभ राशि में लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। 30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्रग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

भारतीय समय अनुसार यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1:04 बजे शुरू होकर शाम 5:22 बजे तक रहेगा। ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज से नीचे होने की वजह से देश में कई हिस्सों में नहीं दिखाई देगा।

Advertisment

वहीं चंद्रोदय के समय देश के कुछ उत्तरी, मध्य और पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में इसका हल्का स्वरूप देखा जा सकेगा। इनमें यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल और सभी पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।

इस चंद्रग्रहण के बाद दिसंबर में 14 तारीख को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) है। इन दोनों खगोलीय घटनाओं को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें