Advertisment

Largest Zoo in Gujarat: जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाएगा रिलायंस, रहेंगे 300 से ज्यादा प्रजाति के जानवर

author-image
Sonu Singh
Largest Zoo in Gujarat: जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाएगा रिलायंस, रहेंगे 300 से ज्यादा प्रजाति के जानवर

World's Largest Zoo in Jamnagar Gujarat: गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाया जाएगा। यहां 300 से ज्यादा अलग-अलग प्रजाति के जानवर रहेंगे। चिड़ियाघर बनाने के प्रोजेक्ट पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी देख रहे हैं।

Advertisment

Floating Village: समंदर की सतह पर बसा है ये गांव, पानी पर तैरती बस्ती में रहते हैं 8 हजार से ज्यादा लोग, पढ़ें इसकी कहानी

अनुमान लगाया जा रहा है कि, अगले दो साल में यह चिड़ियाघर बनकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि, यह दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इसमें देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जानवर लाए जाएंगे। लगभग 300 से ज्यादा प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों और सरीसृप जीवों को रखा जाएगा।

Pakistan Rape Law: पाकिस्तान में दुष्कर्म के खिलाफ बना नया कानून, दोषियों के लिए कड़ी सज़ा के प्रवाधान

Advertisment

यह चिड़ियाघर करीब 280 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा। जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी के पास मोती खावड़ी के नजदीक चिड़ियाघर बनाया जाएगा। रिलायंस के कॉर्पोरेट अफेयर डायरेक्टर परिमल नाथवानी का कहना है, इस प्रोजेक्ट को 'ग्रीन्स जियोलॉजिकल रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन किंगडम' नाम दिया गया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के तमाम विभागों की अनुमति ली जा चुकी है।

Unique Marriage Law: इस देश में पुरुषों को जबरन करनी पड़ती है दो शादियां, मना करने पर मिलती है ये खौफनाक सजा

जानवरों की प्रजाति के अनुसार चिड़ियाघर में कई सेक्शन होंगे। इनमें इंसेक्ट लाइफ, ड्रैग्नस लैंड, फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस, एक्सोटिक आइलैंड। इन सेक्शन्स का लेआउट केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी शेयर किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें