/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-19.jpg)
बीजिंग। दक्षिण पश्चिमी चीन में एक निर्माणस्थल पर हुए भूस्खलन में 14 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार, गुइझोउ प्रांत के बीजी शहर में सोमवार शाम को हुए भूस्खलन का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा के समय मजदूर, अस्पताल के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कर रहे थे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक सारी रात चले बचाव कार्य में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें