Advertisment

पचमढ़ी में लैंड स्लाइड: 2 किलोमीटर तक फैला मलबा, 2 दिन बंद रहेगा धूपगढ़ प्वाइंट

Land Slide in Pachmarhi: पचमढ़ी में लैंड स्लाइड, 2 किलोमीटर तक फैला मलबा, 2 दिन बंद रहेगा धूपगढ़ प्वाइंट, आना-जाना बंद

author-image
Preetam Manjhi
पचमढ़ी में लैंड स्लाइड: 2 किलोमीटर तक फैला मलबा, 2 दिन बंद रहेगा धूपगढ़ प्वाइंट

हाइलाइट्स

  • पचमढ़ी में हुआ लैंड स्लाइड
  • 2 किलोमीटर तक फैला मलवा
  • 2 दिन बंद रहेगा धूपगढ़ प्वाइंट
Advertisment

Land Slide in Pachmarhi: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हो गया। पहाड़ धसकने के बाद मलबा सड़क पर 2 किलोमीटर तक फैल गया है। इसके चलते आवागमन पूरी तरह से बंद  हो गया है। अगले दो दिन तक धूपगढ़ प्वाइंट बंद रहेगा। लैंड स्लाइड की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1814936696208621647

2 किलोमीटर तक फैला मलबा

आपको बता दें कि ज्यादा बारिश के चलते ये लैंड स्लाइड हुआ है। चट्टाने टूटी और 2 किलोमीटर तक मलवा फैल गया। पत्थरों के टुकड़े रोड पर दूर-दूर तक जा गिरे हैं।

रोड पर फैले मलवे की वजह से जिप्सियों का आना-जाना बंद हो गया है। लैंड स्लाइड होने से जाम की स्तिथि बनी हुई है। पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

बारिश से धंसा पहाड़

पिपरिया तहसीलदार वैभव वैरागी ने बंसल न्यूज डिजिटल को बताया कि पचमढ़ी में पहाड़ बारिश से धसक गया है, जिसका मलबा पास से गुजरने वाले रास्ते पर फैल गया है। मलबे की वजह से ट्रैफिक रुक गया है।

धूपगढ़ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। मौके पर PWD विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। अगले 2 दिन तक धूपगढ़ प्वाइंट के लिए आवागमन बंद रहेगा। रास्ता जैसे ही साफ होगा तो रास्ता खुल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा का पर्व आज: खंडवा में दादा धूनी वाले के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, CM मोहन इंदौर में मनाएंगे महोत्सव

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें