Advertisment

Lalu Yadav Meet Sonia Gandhi: जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे नीतीश संग लालू, क्या होने वाला है कोई बदलाव

अब जल्द ही सियासत में बड़ा बदलाव होने वाला है जिसमें राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस की आला नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिलेंगे।

author-image
Bansal News
Lalu Yadav Meet Sonia Gandhi: जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे नीतीश संग लालू, क्या होने वाला है कोई बदलाव

Lalu Yadav Meet Sonia Gandhi: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर अब जल्द ही सियासत में बड़ा बदलाव होने वाला है जिसमें राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस की आला नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिलेंगे।

Advertisment

जानें क्या बोले थे लालू यादव

आपको बताते चलें कि, दिल्ली में राजद प्रमुख लालू ने कहा कि, अमित शाह परेशान हैं. बिहार से उनकी सरकार का सफाया हो गया. 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है. इसलिए वह इधर-उधर भाग रहे हैं और कह रहे हैं "जंगल राज". गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब बीजेपी थी तब वहां जंगल राज था. 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर उनसे पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि 'हां, हम 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? उन्होंने आगे यह भी सवाल किया कि आखिर उन्हें यह कहने की कितनी बार जरूरत है?

पलटवार में बोले अमित शाह

आपको बताते चलें कि, इस प्रकार से बयान सामने आने के बाद भाजपा के नेता अमित शाह का पलटवार वाला बयान सामने आया है जिसमें कहा कि, बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए नीतीश कुमार अब लालू की गोद में बैठ गए. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बिहार दौरे से लालू-नीतीश के पेट में दर्द हो रहा है. इस दौरान अमित शाह ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल दागे थे।

Bihar Politics Lalu Prasad Yadav News rjd supremo lalu yadav amit shah bihar visit lalu nitish meet sonia gandhi lalu prasad yadav age lalu prasad yadav family" lalu yadav meet sonia gandhi lalu yadav reached delhi united opposition
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें