Advertisment

Lalu Yadav Health: सिंगापुर से वापस लौटे राजद सुप्रीमो लालू यादव, अस्पताल में हुए भर्ती

author-image
Bansal News
Lalu Yadav Health: सिंगापुर से वापस लौटे राजद सुप्रीमो लालू यादव, अस्पताल में हुए भर्ती

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से इलाज करा वापस देश लौट आए है। वे देर रात दिल्ली पहुंचे। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर तक लालू को सिंगापुर में इलाज कराने की अनुमति मिली थी। जहां वह बेटी रोहिणी के घर पर ठहरे थे। वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद वो दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के यहां रूके। बताया जा रहा है कि अब उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की किडनी 75 प्रतिशत तक कह काम कर रही है। जिसका इलाज उनका एम्स में चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर वो सिंगापुर इलाज के लिए गए थे। जिसके लिए कोर्ट ने सशर्त एक निश्चित समय के लिए उन्हें सिंगापुर जाने की अनुमति दी थी।

फिर से जा सकते है सिंगापुर

बता दें कि प्रारंभिक इलाज करवाने के बाद लालू वापस देश लौटे है। ऐसे में माना जा रहा है कि लालू प्रसाद के इलाज का प्राथमिक जांच के बाद एक बार फिर से पूरे लंबे इलाज के लिए वो सिंगापुर जा सकते है।

Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav News Lalu Prasad Yadav latest news Lalu Prasad Yadav update news Lalu Yadav returns delhi Lalu Yadav returns from singapore
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें