Lalbaug Cylinder blast: मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग घायल, मची अफरातफरी

Lalbaug Cylinder blast: मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग घायल, मची अफरातफरी

Mumbai Lalbaug Cylinder blast: मुंबई के लालबाग इलाके में आज सुबह सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से 20 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया।

Bhopal Murder News: तलैया क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, घटना के कुछ घंटो बाद ही दो आरोपी गिरफ्तार

बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation-BMC) के मुताबिक, दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर (Fire brigade and Jumbo tankers) घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

https://twitter.com/ANI/status/1335449063538376705

बताया जा रहा है कि, लालबाग इलाके के साराभाई मेंशन बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। जिसकी वजह से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में ब्लास्ट के घायलों से मिले।

Mahaparinirvan Diwas: भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि, PM ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article