Advertisment

Lal Krishna Advani Birthday: 94 वर्ष के हुए आडवाणी, प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दीं शुभकामनाएं..

Lal Krishna Advani Birthday: 94 वर्ष के हुए आडवाणी, प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दीं शुभकामनाएं.. Lal Krishna Advani Birthday: Advani turned 94, senior BJP leaders including the Prime Minister gave best wishes ..

author-image
Bansal News
Lal Krishna Advani Birthday: 94 वर्ष के हुए आडवाणी, प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दीं शुभकामनाएं..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री व देश के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश व पार्टी के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1457576748980211714

https://twitter.com/AHindinews/status/1457574452145754113

आडवाणी आज 94 वर्ष के हो गए। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा। विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।’’

Advertisment

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

Advertisment

आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया।

venkaiah naidu wish advani o birthday tweeted shri lal krishna advani's pm narendra modi NEWS pm narendra modi pm modi wishes lal krishna advani on his birthday modi wishes advani on birthday lk advanis birthday lk advani speech babri masjid lk advani speech lk advani on his 93rd birthday lk advani birthday lk advani and modi lk advani 87th birthday lk advani Latest India News Updates lal krishna advani vs modi lal krishna advani speech lal krishna advani pm modi lal krishna advani pm lal krishna advani modi lal krishna advani family lal krishna advani birthday lal krishna advani age lal krishna advani 93rd birthday Lal Krishna Advani lal krishna l. k. advani (politician) krishna india news in hindi Bjp veteran leader lk advani birthday birthday wish birthday biography of lal krishna advani advani speech advani birthday advani 92nd birthday advani
Advertisment
चैनल से जुड़ें