Advertisment

Lal Kitab ke Totke: करना चाहते हैं लव मैरिज, वैवाहिक जीवन में आ रही हैं परेशानी, तो अपनाएं लाल किताब के ये उपाय

Lal Kitab ke Totke Upay Love Marriage: करना चाहते हैं लव मैरिज, वैवाहिक जीवन में आ रही हैं परेशानी, तो अपनाएं लाल किताब के ये उपाय lal-kitab-ke-upay-totke-love-marriage-shadi-me-aa-rahi-pareshani-dur-karne-ke-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Laal-Kitab--ke-Upay--Totke-Astrology-Hindi-News.

Laal-Kitab--ke-Upay--Totke-Astrology-Hindi-News.

Lal Kitab ke Totke Upay Love Marriage: जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। यदि आप भी ज्योतिष में विश्वास रखते हैं तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं लाल किताब के कुछ उपाय, जिन्हें करके आप अपने जीवन में चल रही परेशानियों का दूर करने के साथ साथ ग्रह नक्षत्रों की चाल को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

Advertisment

चलिए जानते हैं लाल किताब के अनुसार लव मैरिज, वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी, जल्दी शादि करने के उपाय क्या हैं। साथ ही जानेंगे लाल किताब कैसे बनी, लाल किताब में क्या होता है।

लाल किताब को लेकर कही जाने वाली कहानी

उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में ऐसा माना जाता है कि यहां के कुल देवता लोगों को सही राह दिखाने के लिए आकाशवाणी करते थे। इतना ही नहीं लोग भी इन पर भरोसा करके इनका अनुसरण भी करते थे।

हालांकि आकाशवाणी से जुड़ी ये बात सही है या झूठ इसके बारे में तो कोई पुख्ता सबूत नहीं है। हालांकि लाल किताब के उदय को लेकर जो कहानियां सामने आ रही हैं वो भी कुछ इसी तरह की हैं।

Advertisment

लाल किताब कैसे बनी

लाल किताब को लेकर माना जाता है कि एक परिवार ने आकाशवाणियों से मिली जानकारियों को संकलित करके इसे लिखित रूप देकर अपने पास रख लिया जिसके बाद इसे लाल किताब के नाम से जाना जाने लगा।

क्या है लाल किताब का इतिहास

लाल किताब को लेकर कहा जाता है कि इसे पहाड़ी इलाकों की विद्या है। पुराने समय में लोग लाल किताब में मौजूद उपायों को मुंह जुबानी याद करके इस विद्या को आगे बढ़ाते थे। वर्ष 1939 में भारत के पंजाब प्रांत में रूपचंद्र जोशी द्वारा सबसे पहले लाल किताब का लिखित रूप पेश दिया था। इसी समय इस किताब का नाम ‘लाल किताब का फरमान’ रखा गया था। उस समय इसे उर्दू भाषा में लिखा गया था। इस समय में लिखा जाने पर इसे अरब देश की विद्या समझा गया, लेकिन इसका सीधा संबंध भारत से ही था।

1939 में प्रकाशित होने के बाद लाल किताब को कुछ बदलाव के साथ 1940, 1941 और 1942 में फिर से प्रकाशित किया गया। आवश्यकत परिवर्तनों के बाद जब पूर्ण रूप से 1952 में लाल किताब का एक बार फिर से प्रकाशन हुआ और इस दौरान इसे 1171 पृष्ठों के साथ पब्लिश किया गया।

Advertisment

क्या है लाल किताब की खासियत

लाल किताब की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें दिए गए उपाय बेहद आसान होते हैं। जिसे इन उपायों को आम से लेकर ख़ास तक हर वर्ग का व्यक्ति कर सकता है। अगर आपके जीवन में ग्रहों के दुष्प्रभाव चल रहे हैं तो दूर करने के लिए लाल किताब के उपाय किए जा सकते हैं।

ग्रह-नक्षत्र का इंसान के जीवन पर कोई न कोई प्रभाव अवश्य पड़ता है और इसके अनुसार ही इंसान को अच्छे या बुरे फल प्राप्त होते हैं। ग्रहों की चाल के कारण इंसान के शरीर, मस्तिष्क और आस-पास के वातावरण पर भी प्रभाव पड़ता है। लाल किताब में इन सब बातों का अध्ययन किया जाता है और उसके बाद जरुरी उपाय बताये जाते हैं।

क्यों है ख़ास लाल किताब कुंडली

वैसे तो लग्न ज्योतिष के आधार पर कुंडली बनवाते हैं लेकिन लाल किताब कुंडली सॉफ्टवेयर से आप अपनी जन्म कुंडली को स्वयं आसानी से बना सकते हैं। इसमें ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभावों को आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से जान सकते हैं।

Advertisment

लाल किताब में विवाह या प्रेम जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करने के उपाय क्या हैं।

अगर आपकी लवलाइफ में परेशानी आ रही है, आपका विवाह नहीं हो पा रहा है, वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आप लाल किताब के उपाय अपना सकते हैं।

लाल किताब के टोटके या उपाय

अगर आप विवाह या वैवाहिक जीवन में आ रहीं परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चांदी का एक चौकोर टुकड़ा जमीन में दबा देना चाहिए। इससे सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

लव लाइफ में हैं और मैरिज करना चाहते हैं तो लाल किताब के अनुसार उन्हें हर शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए।

शनिवार को नदी में बहते पानी में नारियल बहाने से भी प्रेम जीवन में सफलता मिलती है।

अगर आप शीघ्र विवाह करने के इच्छुक हैं तो आपको घोड़े की नाल का छल्ला अपनी मध्यमा अंगुली पर पहनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay: बच्चों को पढ़ाई में होशियार बनाने के लिए लाल किताब के ये उपाय, हो सकते हैं कारगार

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Lal Kitab Totke lal kitab ke upay love marriage karne ke liye lal kitab ke upay shadi me aa rahi pareshani dur karne ke upay astrology hindi news lal kitab history
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें