Advertisment

Lal kitab ke achuk upay 2023 : वर्ष साल में 2023 में करना न भूले लाल किताब के ये अचूक 5 उपाय, बनने लगेगें बिगड़े काम

author-image
Preeti Dwivedi
Lal kitab ke achuk upay 2023 : वर्ष साल में 2023 में करना न भूले लाल किताब के ये अचूक 5 उपाय, बनने लगेगें बिगड़े काम

नई दिल्ली। Lal kitab ke achuk upay 2023  साल 2022 के आखिरी महीना आधा बीत चुका है। jyotish कुछ ही दिनों में नया साल 2023 लगने वाला है। Lal kitab ke achuk upay 2023 : सभी की ख्वाहिश होती है कि नया साल उनके जीवन में कुछ खास लेकर आए। astrolgy तो यदि ऐसा आप भी चाहते है कि आपका जीवन भी नया साल खुशियां लेकर आए। तो चलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं लाल किताब के उपाय। जिन्हें आप अपना कर अपना आने वाला साल यादगार बना सकते हैं।

Advertisment

लाल किताब के आजमाए हुए मात्र 5 अचूक उपाय।

हनुमानजी को चौला चढ़ाएं और करें मंत्र का जप :
यदि आप चाहते हैं कि नए साल में आप पर हनुमानजी की कृपा बनी रहे तो आप साल में 2 बार हनुमानजी का चौला जरूर चढ़ाएं। इसमें आपको करना ये है कि एक बार मंगलवार को और दूसरी बार शनिवार को चढ़ाएं। ऐसा करने से आप हनुमानजी की कृपा पा सकते हैं। साथ ही संकटमोचन आपके सारे संकट हरेंगे। साथ ही आपकी कुंडली में जो भी मंगल दोष हैं उन सबके दूर होने में भी मदद करेंगे।

इसके अलावा मंगल दोष को दूर करने के लिए आप बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर आदि बहाएं। अगर ये काम मंगलवार को करते हैं तो आपको ज्यादा जल्दी लाभ मिलेगा। साथ ही आपका पूरा साल बेहतर गुजरेगा। इसके अलावा आप मंगलवार को आंखों में काला सूरमा लगाएं। ऐसा कम से कम 11 दिन तक लगातार करने से मंगल दोष दूर होता है।
हर मंगलवार को मंत्र ॐ हनुमते नम: का 108 बार जप करें।

कंबल का दान :
अगर आपकी कुंडली में राहु—केतू के दोष हैं तो इसके लिए आप लाल किताब का बड़ा ही आसान उपाय कर सकते हैं। इसके लिए काला और सफेद दोरंगी कंबल लेकर उसे अपने हाथों से गरीबों को दान कर दें। या ये काम मंदिर में भी किया जा सकता है। इसे ज्यादा नहीं तो कम से कम एक बार किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखना है इसे शनिवार को करना है। अगर ये उपाय ठंड के मौसम में करेंगे तो इससे आपको ज्यादा दुआएं मिलेंगी। अगर किसी और मौसम में कर रहे हैं तो कंबल की जगह दो रंग की चारद भी दी जा सकती है।

Advertisment

अंधों को भोजन खिलाएं
यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो इसके लिए आप ये उपाय जरूर करें। इसके लिए आप साल में कम से कम दो बार 10 अंधों को भोजन जरूर कराएं। नेत्रहीनों के अलावा आप किसी अपंग, सन्यासी या कन्याओं को भी भोजन करा सकते हैं। ये उपाय आप पर पूरे वर्ष शनि की कृपा बनाए जा सकते हैं। अगर ये भी नहीं होता है तो आप तो पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराते रहें। साथ ही उनके पानी की व्यवस्था करें। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में रुपए लेकर एक ही दिन में 100 गाय या कुत्तों को रोटी या हरा चारा खिलाता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।

तांबे का लौटा :
कुंडली में मौजूद चंद्र दोष को दूर करने के लिए तांबे का उपाय किया जाता है। इसके लिए आप तांबे के लोटे में पानी भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं। सुबह उठ कर उसे बाहर ढोल दें। इसे कम से कम 11 बार और अधिकतम 43 दिन तक किया जा सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के हर तरह के शारीरिक और मानसिक रोग दूर हो जाएंगे। इस उपाय के साल में 2 बार जरूर करें।

नरक जाने से बचा सकते हैं वृक्ष —
लाल किताब का ये उपाय बेहद खास माना जाता है। इसमें आप साल में कम से कम 2 बार कहीं पर भी नीम, पीपल, बरगद, शमी या आम के वृक्ष लगाएं। ऐसी मान्यता है जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह कभी भी नरक के दर्शन नहीं करता हैं। वह सभी तरह के संकटों से बचा रहता है। सभी तरह के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

Advertisment

lal kitab ke gharelu upay, Lal kitab remedy, lal kitab upay in hindi, Lal Kitab Annual Remedy, Lal Kitab Remedy 2023, लाल किताब उपाय, लाल किताब उपचार, लाल किताब के टोटके, लाल किताब वार्षिक उपाय, लाल किताब उपाय 2023

astroloyg lal-kitab-ke-achuk-upay-2023-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें