Advertisment

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री की जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें और अनमोल विचार

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ साथ देश दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जा रही है।

author-image
Bansal news
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री की जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें और अनमोल विचार

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ साथ देश भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को मुगलसराय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। घर का छोटे होने की वजह से शास्त्री जी को नन्हें बुलाया जाता था। उनके पिता का नाम मुंशी प्रसाद श्रीवास्तव था जबकि मां का नाम राम दुलारी था।

Advertisment

जीवन से जुड़ी कुछ बातें

-- लाल बहादुर शास्त्री जी का असली नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। शास्त्री की उपाधि उन्हें काशी विद्यापीठ से स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद मिली जिसके बाद वह अपने नाम के आगे शास्त्री लगाने लगे।

-- लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बनने के बाद 1965 में भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ जिसमें शास्त्री जी ने विषम परिस्थितियों में देश को संभाले रखा। सेना के जवानों और किसानों महत्व बताने के लिए उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा भी दिया।

-- देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में पहली बार 17 साल की उम्र में जेल गए लेकिन बालिग न होने की वजह से उनको छोड़ दिया गया।

Advertisment

-- शास्त्री जी जब जेल में थे तब उनकी पत्नी चुपके से उनके लिए दो आम छिपाकर ले आई थीं लेकिन इस पर खुश होने की बजाय उन्होंने उनके खिलाफ ही धरना दे दिया। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कैदियों को जेल के बाहर की कोई चीज खाना कानून के खिलाफ है।

लाल बहादुर शास्त्री जी के अनमोल विचार

-- देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

--हम केवल दुनिया में केवल तभी सम्मान पा सकते हैं अगर हम आंतरिक रूप से मजबूत हैं और हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म कर दे।

Advertisment

--हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

--सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक साधनों से नहीं आ सकते हैं।

--हमें उन कठिनाइयों पर विजय पानी है जो हमारे सामने आती हैं और हमारे देश की खुशी और समृद्धि के लिए दृढ़ता से काम करना चाहिए।

Advertisment

लाल बहादुर शास्त्री का निधन बना रहस्य

शास्त्री जी का निधन रहस्य है। 11 जनवरी 1966 में लाल बहादुर शास्त्री का निधन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था। शास्त्री जी भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद के हालातों को लेकर समझौता करने ताशकंद में पाक राष्ट्रपति अयूब खान से मिलने गए थे।

हालांकि पाक राष्ट्रपति से मुलाकात के कुछ घंटों बाद अचानक उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उनके सेहत एकदम दुरुस्त थी। हालांकि मौत की वजह हृदयाघात को बताया गया। वहीं जब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शास्त्री जी के शरीर पर घाव के निशान थे। लेकिन उनकी मौत की जांच के लिए बैठी राज नारायण जांच समिति ने कोई वैध नतीजे नहीं दिए।

ये भी पढ़ें:

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर जानें राष्ट्रपिता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Gandhi Jayanti Quotes IN Hindi: आपके जीवन की दिशा बदलने वाले ये हैं गाँधी जी के कुछ प्रभावशाली विचार

Former PM Lal Bahadur Shastri, lal bahadur shastri jayanti, Lal Bahadur Shastri, Lal Bahadur Shastri Inspirational Quotes in Hindi, Lal Bahadur Shastri Quotes, lal bahadur shastri jayanti 2023, पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री प्रेरणादायक उद्धरण हिंदी में, लाल बहादुर शास्त्री उद्धरण, लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2023

Lal Bahadur Shastri Jayanti Lal Bahadur Shastri Former PM Lal Bahadur Shastri Lal Bahadur Shastri Inspirational Quotes in Hindi lal bahadur shastri jayanti 2023 Lal Bahadur Shastri Quotes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें