Advertisment

Laxmi Rajwade: छ्त्तीसगढ़ कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री बनीं 31 साल की लक्ष्‍मी राजवाड़े, जानिए सियासी सफर

छ्त्तीसगढ़ कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री बनीं 31 साल की लक्ष्‍मी राजवाड़े, जानिए लक्ष्मी राजवाड़े का सियासी सफर

author-image
Bansal news
Laxmi Rajwade: छ्त्तीसगढ़ कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री बनीं 31 साल की लक्ष्‍मी राजवाड़े, जानिए सियासी सफर

रायपुर।Laxmi Rajwade. छ्त्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शुक्रवार को कुल 9 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 31 साल की उम्र में मंत्री बनीं लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) की हो रही है।

Advertisment

संबंधित खबर:

CG News: छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगी सरकार, 1 नवंबर से ही लागू होगा आदेश

लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक हैं। ओबीसी वर्ग से आने वालीं राजवाड़े (Laxmi Rajwade) पहली बार विधायक बनीं और फिर बीजेपी ने उन्हें मिनिस्टर बना दिया। सरगुजा संभाग से आने वालीं लक्ष्मी ने दो बार के कांग्रेस विधायक को हराकर जीत दर्ज की। पहले ही चुनाव में कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।

संबंधित खबर:

CG Cabinet: साय मंत्रिमंडल में क्या है ख़ास, किस संभाग से कितने मंत्री, कौन कितना शिक्षित, जानें हर डिटेल

Advertisment

महिला मोर्चा से शुरू हुआ सियासी सफर
महिला मोर्चा से अपने सियासी सफर की शुरूआतत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) को खुद मुख्यमंत्री साय ने फोन कर मंत्री पद के लिए चुने जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने 10 साल पहले बीजेपी ज्वाइन की थी।

लक्ष्मी को मिला संगठन का साथ

सूरजपुर की भैयाथान विकासखंड के वीरपुर गांव की लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है। लक्ष्मी राजवाड़े को संगठन में सक्रियता का लाभ मिला है, इसके अलावा उनकी जीत में संघ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। लक्ष्मी ने बीए सेकंड ईयर तक की पढ़ाई की है।

शपथ ग्रहण से पहले किए दर्शन
शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान राम से आशीर्वाद लिया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

IND vs SA: फैमिली इमरजेंसी के कारण कोहली वापस लौटे भारत, गायकवाड़ भी टेस्ट सीरीज से बाहर

Kailash Vijayvargiya News: मीडिया ने पूछी विजयवर्गीय की भूमिका तो मिला बेहद रोचक जवाब, बोले- मुझे हल्के में लेते हो!

Congress Protest In Bhopal: 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

Advertisment

CG Cabinet: साय मंत्रिमंडल में क्या है ख़ास, किस संभाग से कितने मंत्री, कौन कितना शिक्षित, जानें हर डिटेल

Dada Saheb Film Festival: उज्जैन के फिल्मकार को मिला दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का खिताब, टॉप 100 में थे

chhattisgarh news Bansal News Laxmi Rajwade Laxmi Rajwade Minister Laxmi Rajwade News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें