Advertisment

Lakshaman Singh: विधायक ने दिया विवादित बयान, अनुमति को लेकर भड़के, कलेक्टर को कहे अपशब्द!

Lakshaman Singh: विधायक ने दिया विवादित बयान, अनुमति को लेकर भड़के, कलेक्टर को लेकर कहे अपशब्द! lakshaman-singh-the-mla-gave-a-controversial-statement-got-angry-about-the-permission-said-abusive-words-about-the-collector

author-image
Bansal News
Lakshaman Singh: विधायक ने दिया विवादित बयान, अनुमति को लेकर भड़के, कलेक्टर को कहे अपशब्द!

गुना। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह हाल ही में मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। इन सुर्खियों की वजह लक्ष्मण सिंह का बयान है जो उन्होंने कलेक्टर को लेकर दिया है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना कलेक्टर पर भड़कते हुए कहा कि कलेक्टर की औकात क्या है? तुम्हारे जैसे कई कलेक्टर आए और चले गए और कई आएंगे। अब लक्ष्मण सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लक्ष्मण सिंह ने यह बयान शनिवार को दिया था। दरअसल लक्ष्मण सिंह की अगुआई में मंहगाई के खिलाफ 15 किमी की पदयात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा मधुसूदनगढ़ इलाके के उकावद गांव के ढोका मंदिर से शुरू हुई थी और इसी स्थान पर समापन किया गया था। इस यात्रा की कलेक्टर ने अनुमति नहीं दी थी। इसी को लेकर लक्ष्मण सिंह नाराज थे।

Advertisment

अब बिठाकर पिलाते हैं चाय...
मंहगाई के खिलाफ निकाली गई इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए थे। इस यात्रा के दौरान जयवर्धन सिंह और लक्ष्मण सिंह भाजपा पर जमकर बरसे थे। लक्ष्मण सिंह ने अपने भाषणों में कहा कि एक एसडीएम आया था जो किसी की नहीं सुनता था। वह अब बिल्कुल ठीक हो गए हैं। अब हमारी पार्टी का कोई आदमी जाता है तो कहता है कि साहब चाय पीजिए। अब यही हम राघौगढ़ में चाहते हैं कि कांग्रेस के व्यक्ति और जनता के स्वागत के लिए अधिकारी खड़े हों। वहीं जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा के सभा करने की अनुमति दी जाती है। हमें अनुमति नहीं दी जाती। कोरोना काल में भी यही किया गया था।

Pradesh Breaking Hindi Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi madhya pradesh news in hindi Madhya Pradesh Hindi Samachar Laxman Singh Latest Madhya Pradesh News in Hindi Digvijay Singh chanchoda mla laxman singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें