Advertisment

Lakhimpur News : जयंत चौधरी ने उप्र सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में साधा निशान कही ये बात

Lakhimpur News: जयंत चौधरी ने उप्र सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में साधा निशान कही ये बात Lakhimpur News: Jayant Choudhary made a strong mark on the UP government in the Lakhimpur Kheri violence case.

author-image
Bansal News
Lakhimpur News : जयंत चौधरी ने उप्र सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में साधा निशान कही ये बात

नोएडा। उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा किसान विरोधी है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे और लखीमीपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय क्यों नहीं गई?चौधरी की यह टिप्पणी लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय का रुख करने के बाद आई है।

Advertisment

आठ लोगों की मौत हुई थी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘योगी जी को बताना चाहिए, वो आशीष मिश्रा टेनी को जमानत मिलने से इतने प्रसन्न क्यों हुए? उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका क्यों प्रस्तुत नहीं की ? बात साफ़ है: भाजपा सरकार किसान विरोधी है!’’ गौरतलब है कि 10 फरवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने मिश्रा को चार महीने कैद में रहने के बाद जमानत दे दी थी। पिछले साल तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके दौरे के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी।

लखीमपुर खीरी हिंसा लखीमपुर खीरी समाचार लखीमपुर खीरी वीडियो लखीमपुर खीरी मामला लखीमपुर खीरी Uttar Pradesh up lakhimpur Lakhimpur Violence lakhimpur news lakhimpur khiri news lakhimpur khiri lakhimpur kheri violence lakhimpur kheri video lakhimpur kheri protest lakhimpur kheri news today lakhimpur kheri news hindi lakhimpur kheri news lakhimpur kheri latest news lakhimpur kheri incident lakhimpur kheri farmers lakhimpur kheri district lakhimpur kheri clash Lakhimpur Kheri Case lakhimpur kheri accident Lakhimpur kheri Lakhimpur ashish mishra lakhimpur Ashish Mishra
Advertisment
चैनल से जुड़ें