Advertisment

Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार, मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा न्यायिक हिरासत में..

Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार, मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा न्यायिक हिरासत में.. Lakhimpur Kheri Voilence: Four arrested including BJP worker, Minister's son Ashish Mishra in judicial custody ..

author-image
Bansal News
Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार, मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा न्यायिक हिरासत में..

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ता सहित चार और लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा सहित मामले में अन्य आरोपियों को भी सोमवार को पुलिस हिरासत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisment

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। विपक्षी दल इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘लखीमपुर खीरी पुलिस की अपराध शाखा ने स्वात टीम के साथ मिलकर सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के जांचकर्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित जायसवाल, शीशीपाल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी ऊर्फ सत्यम और नंदन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, अंकित दास, आशीष पांडेय, लवकुश राणा, शेखर भारती और लतिफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment
सभासद सुमित जायसवाल लखीमपुर पुलिस लखीमपुर खीरी हिंसा लखीमपुर खीरी सभासद लखीमपुर खीरी की घटना लखीमपुर खीरी कांड Voilence video viral Uttar Pradesh news hindi news UP Politics UP News up crime sumit jaiswal state Sabhasad Sumit Rakesh Tikait Protest against Agriculture Bill News national news Minister's son Ashish Mishra in judicial custody .. lucknow-city-crime Lucknow news Latest Lakhimpur Kheri News in Hindi Lakhimpur Kheri Voilence: Four arrested including BJP worker lakhimpur kheri voilence news Lakhimpur Kheri Voilence lakhimpur kheri violence lakhimpur kheri police Lakhimpur Kheri News in Hindi Lakhimpur Kheri Hindi Samachar Lakhimpur kheri Lakhimpur Incident Lakhimpur crime Lakhimpur councilor Sumit lakhimpur case Kisan Andolan Farmers protest councilor Sumit Jaiswal Ashish Mishra arrest Ajay Mishra Teni agricultural laws.
Advertisment
चैनल से जुड़ें