Advertisment

Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा सांसद वरूण गांधी ने शेयर किया घटना का नया वीडियो, बोले- हत्या कर चुप नहीं कराया जा सकता

Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा सांसद वरूण गांधी ने शेयर किया घटना का नया वीडियो, बोले- हत्या कर चुप नहीं कराया जा सकता Lakhimpur Kheri Voilence: BJP MP Varun Gandhi shared a new video of the incident, said – cannot be silenced by killing

author-image
Bansal News
Lakhimpur Kheri Voilence: भाजपा सांसद वरूण गांधी ने शेयर किया घटना का नया वीडियो, बोले- हत्या कर चुप नहीं कराया जा सकता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना का एक कथित वीडियो बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि हत्या के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता।

Advertisment

पीलीभीत के भाजपा सांसद गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, ''वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों का खून बहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करे उससे पहले न्याय दिया जाना चाहिए।'

उन्होंने 37 सेकेंड का जो वीडियो पोस्ट किया उसमें तेज रफ्तार से चल रही 'थार जीप' लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। थार जीप के पीछे एक काली और दूसरी सफेद रंग की दो एसयूवी आती दिख रही है। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर देखा जा रहा यह वीडियो तीन अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिस दिन लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई थी।

Advertisment

गौरतलब है कि रविवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया था।

rahul gandhi Congress Breaking News supreme court latest news bjp india news in hindi india news Lakhimpur kheri Priyanka Gandhi" lakhimpur kheri violence Farmers protest yogi adityanath BJP mp बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज noida News in Hindi Varun Gandhi वरुण गांधी Latest Noida News in Hindi Noida Hindi Samachar लेटेस्ट न्यूज lakhimpur kheri latest news lakhimpur kheri news लखीमपुर खीरी Lakhimpur Kheri Case lakhimpur kheri violence news lakhimpur kheri update BJP MP varun gandhi International Big breaking Lakhimpur Kheri farmers deaths Lakhimpur Kheri new video Lakhimpur Kheri violence case Lakhimpur Kheri Violence hindi news lakhimpur kheri violence update Lakhimpur Kheri Violence varun gandhi Lakhimpur Kheri Violence varun gandhi CM yogi letter Lakhimpur Kheri Voilence UP bjp leader on lakhimpur kheri varun gandhi against bjp varun gandhi farmers Varun Gandhi Lakhimpur Kheri Varun Gandhi Lakhimpur Kheri video Varun Gandhi Lakhimpur Kheri violence varun gandhi on bjp farmer language viral video lakhimpur kheri बिग ब्रेकिंग न्यूज लखीमपुर खेरी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें