Advertisment

Ladli Behna Yojana Kist June 2025: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को जून की किस्त का इंतजार, जानें खाते में कब आएंगे पैसे

Ladli Behna Yojana Kist June 2025: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को जून की 25वीं किस्त का इंतजार है। लाड़ली बहनों के खातों में 16 जून तक पैसे आ सकते हैं।

author-image
Rahul Garhwal
ladli behna yojana june kist kab aayegi 2025

हाइलाइट्स

  • MP की लाड़ली बहनों को जून की किस्त का इंतजार
  • जून में आएगी योजना की 25वीं किस्त
  • लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपये
Advertisment

ladli behna yojana kist June 2025: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार भी शुरू हो चुका है। MP की लाड़ली बहनें जून की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। बहनों के मन में एक ही सवाल है कि कौनसी तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की जून की किस्त (ladli behna yojana kist June 2025) आएगी। लाड़ली बहनों को जून में कब 1250 रुपये मिलेंगे।

बहनों को 25वीं किस्त का इंतजार

लाड़ली बहना योजना की किस्त पहले हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर की जाती थी। अप्रैल के महीने से इसमें बदलाव हुआ। सरकार ने ये किया कि अब लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) की राशि महीने की 15 तारीख के आसपास बहनों के खातों में डाली जाएगी। 16 अप्रैल और 15 मई को लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की गई थी।

जून में कब आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त

ladli behna yojana june kist kab aayegi

लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी होने की पिछली तारीखों के हिसाब से ये माना जा रहा है कि इस बार भी 16 जून तक या उससे पहले ही लाड़ली बहनों को 1250 रुपये मिल जाएंगे। हालांकि मध्यप्रदेश सरकार ने 25वीं किस्त जारी करने के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।

Advertisment

सीएम मोहन ने सीधी से जारी की थी मई की किस्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि सीधी के मझौली से जारी की थी। सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की थी।

लाड़ली बहना योजना से MP की 1.27 करोड़ महिलाओं को फायदा

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है। हर महीने लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये भेजे जाते हैं। MP की 1.27 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का फायदा मिल रहा है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

MP में समयमान वेतनमान का सवाल: शिक्षकों को क्रमोन्नति के बाद चौथे समयमान वेतन का लाभ, मंत्रालयीन कर्मचारी वंचित क्यों ?

MP Ministry Officers Employees Choutha Samaymaan Vetanman Demand: मध्यप्रदेश के मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक बार फिर से चौथे समयमान वेतनमान (Choutha Samaymaan Vetanman) का मुद्दा उठाया है। इसके लिए मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सहित जिम्मेदार अफसरों से गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ladli behna yojana ladli behna yojana june kist kab aayegi 2025 ladli behna yojana june kist kab aayegi ladli behna yojana kist June 2025 ladli behna yojana kist June ladli behna yojana kist June mp ladli behna yojana 25th kist June mp ladli behna yojana june 25th kist
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें