Advertisment

MP Sidhi News: करोड़ों लाड़ली बहनों का इंतजार हुआ खत्म, खाते में पहुंची 24वीं किस्त, CM मोहन ने सीधी से ट्रांसफर की राशि

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Rewa Sidhi Visit Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरुवार, 15 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा और सीधी जिले के दौरे पर हैं

author-image
BP Shrivastava
Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav

Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों के खाते में पहुंची मई की किस्त
  • पेंशन हितग्राहियों को भी राशि ट्रांसफर की
  • रीवा-सीधी में विकास कार्याें का भूमिपूजन-लोकार्पण
Advertisment

Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav:  मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुरुवार, 15 मई को सीधी में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की मई महीने (24वीं) की किश्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जारी की। प्रदेश की हर लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए पहुंचे हैं। साथ ही पेंशन हितग्राहियों और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने यहां में भी कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने रीवा पहुंचे थे और यहां दिव्यगवां तहसील में नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 60.50 करोड़ रुपए लागत के जल गंगा संवर्धन (501 खेत तालाब) अभियान का शुभारंभ किया।

1551.89 करोड़ बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही 56.83 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपए और 26 लाख से अधिक बहनों को (प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना) सिलेंडर रीफिलिंग राशि 30.83 करोड़ रुपए जारी किए। इसके अलावा सीधी में ही कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

Advertisment

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस सुन ले हमने अब तक लाड़ली बहनों के खाते में 28000 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। बहनें से अपील की कि आपके आसपास कोई कांग्रेसी आए तो उसे बता देना अब इतने रुपए (28000 हजार करोड़ ) दे चुकें हैं। सीएम ने कहा, वो कांग्रेसी सुन लें, 1956 में मध्यप्रदेश बना था। कांग्रेस की सरकार 55 साल तक साल 2003 तक रही। कांग्रेस के सारे मुख्यमंत्री जोड़ लो, उनमें से डेढ़-दो साल हमारे मुख्यमंत्री छोड़ दो। पूरी कांग्रेसियों की सरकार में से सिर्फ दिग्विजय सिंह की सरकार का बजट साढ़े 23 हजार करोड़ रुपए था। 2003 में बीजेपी की सरकार अर्थात उमा भारती की सरकार बनी। हमारी सरकार 20 साल से प्रदेश में है। हमारी सरकार का बजट 4,21,000 करोड़ का है। कांग्रेस की सरकार में गरीब आदमी और गरीब होता गया।

बीजेपी की सरकार में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

दिग्विजय सिंह सरकार में मप्र के लोगों की प्रति व्यक्ति आया 11200 रुपए थी और हमारी सरकार में एक लाख 52 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़ी है। ये बीजेपी की सरकार का काम करने का तरीका है। कहां 55 साल में 11 हजार, कहां 20 साल (बीजेपी सरकार) में 1.52 लाख रुपए।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विजन डॉक्यूमेंट 2047 जारी किया है। जिसमें प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 50 हजार करेंगे।

Advertisment

सीएम ने शिक्षा मंत्री रहते किया था कॉलेज का भूमिपूजन

[caption id="attachment_817826" align="alignnone" width="1010"]publive-image सीएम डाॅ. मोहन यादव रीवा के सिरमौर का लोकार्पण कार्यक्रम में सबोधित करते हुए।[/caption]

सीएम मोहन यादव ने शिक्षा मंत्री रहते किया था सरकारी कॉलेज भवन का भूमिपूजन, अब सीएम ने इसी कॉलेज का लोकार्पण किया। सीएम ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा, इसका हमें गर्व है। उन्होंने कहा, इस कॉलेज में अब 3000 बच्चियां अध्ययनरत हैं। बेटियों के लिए और जरूत पड़ी तो और कॉलेज प्रारंभ करेंगे।

ये भी पढ़ें:  उमा भारती ने उठाए विजय शाह की बर्खास्तगी में देरी पर सवाल: ट्वीट कर लिखा- उनका बयान शर्मिंदा कर रहा

Advertisment

दूध उत्पादन को 20 प्रतिशत करना है

सीएम ने कहा, सिरमौर में दूध बहुत होता है। इनके लिए सरकार बड़ी योजना ला रही है। अभी प्रदेश में देश के कुल उत्पादित दूध का 9 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है, इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने रीवा में  जल गंगा संवर्धन अभियान के 501 खेत तालाबों तथा अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Vijay Shah Controversy Live Update: BJP प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने की BL संतोष से मुलाकात, जल्द फैसला ले सकती है BJP

 Vijay Shah Controversy Live Update: कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) को लेकर विवादित बयान देने के बाद विवादों में घिरे मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने अब दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा चली। माना जा रहा है कि विजय शाह को लेकर पार्टी स्तर पर कोई बड़ा फैसला जल्द लिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP CM Mohan Yadav Mohan Yadav Rewa Sidhi Visit Ladli Behna Yojana may kist 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें