Advertisment

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM ने कहा-भाई दूज से 1500 रुपए, इसके बाद मिलेंगे 3 हजार

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में दिवाली की भाई दूज से बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे। यह घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में रक्षाबंधन महोत्सव में की।

author-image
BP Shrivastava
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों को भाई दूज से मिलेंगे 1500 रुपए
  • सीएम मोहन यादव ने भोपाल में की घोषणा
  • हर साल बढ़ते-बढ़ते 2028 में 3 हजार हो जाएंगे
Advertisment

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 19 अगस्त को भोपाल में एक रक्षाबंधन महोत्सव में कहा कि अब लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत लाड़ली बहनों को अगले भाई दूज त्योहार से हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे 2028 तक 3 हजार रुपए कर दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा, सावन पर पूर्णिमा के पहले बहनों के खाते में 1250 रुपए पहुंचे हैं। अब यह राशि दिवाली की भाई दूज से 1500 रुपए हो जाएगी यानी लाड़ली बहनों के खाते में भाई दूज से 1500 रुपए हर महीने ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद बहनों की राशि 2026 में बढ़ेगी, फिर 2027 में और बढ़ेगी।

भाई दूज से बहनों का मिलेंगे 1500 रुपए

सीएम ने कहा, हमारी पार्टी ने जो संकल्प लिया है उसे जरूर पूरा करेंगे। लाड़ली बहनों के पैसे पांच साल में धीरे-धीरे 3 हजार रुपए कर दिए जाएंगे। कांग्रेस कह रही थी चुनावी घोषणा है, सरकार की हालत खराब है। बाद में देने वाले नहीं हैं। खराब जुबाने से बोल रहे- कैसे देंगे ? आंखें हो तो देख लो पिछले साल भी दिए और इस साल भी दे रहे हैं।

Advertisment

इन बहनों को सरकार 5000 रुपए देगी

सीएम ने कहा लगातार बहनों की राशि बढ़ाएंगे और इस साल भाई दूज से 1500 रुपए कर देंगे। जो उद्योगपति मशीनों के साथ बहनों को रोजगार दिलाएगा। ऐसी बहनों को 5000 रुपए सरकार अलग से और देगी। यानी कंपनी में काम करने वाली बहनों को कंपनी से 8 हजार, 10 हजार, 15 हजार रुपए तो मिलेंगे ही उसके अलावा सरकारी सरकार की ओर से उन बहनों को 5 हजार रुपए और दिए जाएंगे।जैसे जैसे ट्रेंड होती जाएगी वो पैसे बढ़ते जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  Bhopal Power Cut: भोपाल के 25 इलाकों में 20 अगस्त को बिजली कटौती, गेहूंखेड़ा, टीला जमालपुरा-खजूरी, बैरागढ़ चीचली में असर

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 

कार्यक्रम खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में बहनों मौजूद थीं।

Advertisment

MP Govt Leave Rules 2025: MP के सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेंगी छुट्टी, जानें केंद्र के नियम

MP Govt Leave Rules 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों के नियम बदल दिए हैं। अब MP के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह की छुट्टियां मिलेंगी। छुट्टियों का पूरा सिस्टम केंद्र के समान होगा। इस फैसले से MP के कर्मचारियों को कितना फायदा होगा, इसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों के छुट्टियों के नियम जानना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Madhya Pradesh Women Scheme Ladli Behna Yojana 2025 Ladli Behna Scheme update CM Mohan Yadav Announcement 1500 per month women MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें