Advertisment

Ladli Behna Yojana: MP की 1.27 CR लाड़ली बहनों के खातों में ₹1543.16 CR ट्रांसफर, CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की

Ladli Behna Yojana Rakshanbandhan Kist 2025: उज्जैन जिले के ग्राम पंचायत नलवा से 12 जुलाई, शनिवार को लाड़ली बहना योजना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 26वीं किस्त की राशि जारी की। राज्य की करीब 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में कुल 1543 करोड़ 16 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

author-image
sanjay warude
ladli behna yojana hindi news

Ladli Behna Yojana Rakshanbandhan Kist 2025: उज्जैन जिले के ग्राम पंचायत नलवा से 12 जुलाई, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी की।

Advertisment

शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव नलवा ग्राम पंचायत पहुंचे। जहां से 26वीं किस्त के रूप में राज्य की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में कुल 1543 करोड़ 16 लाख रुपए ट्रांसफर किए। योजना के तहत इस 1250 रुपए की किस्त जारी की गई हैं।

नवबंर से हर माह ट्रांसफर करेंगे ₹1500

मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया ! प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को नवबंर से हर महीने 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि भाई दूज के बाद जारी की जाएगी।

धीरे-धीरे ₹3000 तक पहुंचाएंगे राशि

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं, लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे। आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की गई। रक्षाबंधन के पहले ₹250 रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ ₹1500 बहनों के खाते में अंतरित करेंगे। भाई दूज के बाद नवंबर के महीने से हर महीने ₹1500 की राशि बहनों के खाते में डालने का संकल्प पूरा होगा।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें: MP के सरकारी कर्मचारियों की समग्र ID में गलतियां: लिंकिंग में आ रही दिक्कतें, रुक सकती है सैलरी ! जानें सरकार का रूल

रक्षा बंधन पर दिए जाएंगे 250

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अगले महीने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर शगुन के रूप में बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त बढ़ाकर दिए जाएंगे। इस योजना में पात्र महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन 9 अगस्त, 2025 को रक्षा बंधन पर बहनों के खातों में कुल 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

16 जून को मिली थी 25वीं किस्त

16 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 25वीं किस्त (25th installment) ट्रांसफर की गई थी। सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों को कुल 1551.44 करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Shikshak Bharti 2025: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का शेड्यूल जारी, 18 जुलाई से आवेदन, 31 अगस्त से ऑनलाइन परीक्षा

MP Shikshak Bharti Exam 2025

MP Shikshak Bharti Exam 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

Advertisment
hindi news MP news mp cm mohan Ladli Behna Yojana Rakshanbandhan kist 2025 ladli behna yojana big update rakshabandhan par 250 rupee navember bhai dooj
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें