Advertisment

Ladli Behna Yojana: पहली बार बहनों के खाते में आए 1500 रुपए,लाड़ली बहना योजना को लेकर CM का बड़ा ऐलान, जानें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी, सीएम मोहन यादव ने सिवनी से किया वितरण, महिलाओं को 1250 की जगह अब 1500 रुपए मिले।

author-image
Wasif Khan
Ladli Behna Yojana: पहली बार बहनों के खाते में आए 1500 रुपए,लाड़ली बहना योजना को लेकर CM का बड़ा ऐलान, जानें ताजा अपडेट

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों को मिली 1500 रुपए की किस्त

  • सीएम मोहन यादव ने सिवनी से जारी की राशि

  • 1.26 करोड़ महिलाओं को 250 रुपए की बढ़ोतरी

Advertisment

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बुधवार (12 नवंबर) का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 30वीं किस्त जारी की गई। इस बार महिलाओं के खाते में पहले से बढ़ी हुई राशि जमा की गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सिवनी जिले से इस योजना की नई किस्त जारी की और महिलाओं को बड़ी राहत दी। प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में इस महीने 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपये भेजे गए। यानी इस बार उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त मिले। साल 2023 में शुरू हुई इस योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने में अहम योगदान निभाया है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1988530233310367873

लंबे समय से इसकी राशि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा है। आखिरकार राज्य मंत्रिमंडल ने राशि 1500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और मुख्यमंत्री ने आज इसे लागू कर दिया।

[caption id="" align="alignnone" width="1326"]publive-image अब लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपए।[/caption]

Advertisment

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक

कई लाड़ली बहनों को ये नहीं पता है कि यदि उनके खाते में लाड़ली बहना का पैसा नहीं आया है तो कहां शिकायत करनी चाहिए। ताकि जल्द निपटारा हो सके। यदि आप भी इन्हीं महिलाओं में शामिल हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस। लेकिन इसके पहले जानते हैं लाड़ली बहना के बारे में सबकुछ।

लाड़ली बहना का पैसा चेक के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी

अगर आप भी उन लाड़ली बहनों में शामिल हैं जिन्हें अपना पैसा अकाउंट में चैक करना है या जिनका पैसा नहीं आया है तो आपके पास ये डॉक्यूमेंट होना चाहिए...

  • लाड़ली बहना योजना सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक (Pass Book)
  • आधार कार्ड (Adhar Card)
  • ईमेल आईडी (Emai ID)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
Advertisment

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की राशि

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल से (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट खुलने के बाद लाडली बहना योजना भुगतान स्थिति (Payment Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब अपना समग्र ID (Samagra ID) या मोबाइल नंबर दर्ज करें, इसे OTP से वेरिफाई कर लें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पूरी डिटेल आ जाएगी- किस्त की तारीख, भेजी गई राशि और बैंक का नाम।
  5. अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप अपने बैंक के मिनी स्टेटमेंट (Mini Statement) या पासबुक अपडेट करवा सकती हैं।
  6. इसके अलावा, UMANG App या Aadhaar Linked Bank Account से भी राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

शिकायत कैसे करें अगर पैसा नहीं आया

अगर किसी महिला के खाते में पैसा नहीं आया है या किसी प्रकार की गलती हुई है, तो सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन शुरू की है।

  1. टोल फ्री नंबर: 181 या 0755-2700800 पर कॉल करें।
  2. WhatsApp नंबर +91-7552555582 पर Hi भेजकर सीएम हेललाइन चैटबोट से शिकायत दर्ज करा सकते हैं और शिकायत की स्थिति भी देख सकते हैं। इसके लिए आपके नाम, समग्र ID और समस्या के विवरण की आवश्यकता होगी।
  3. शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक Complaint ID मिलेगी, जिससे आप आगे की स्थिति ट्रैक कर सकती हैं।
  4. इसके अलावा, आप निकटतम ग्राम पंचायत, जनपद कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
Advertisment

MP NPS: अब 55 साल के बाद भी शेयरों में निवेश कर सकेंगे सरकारी Employee, सरकार ने हटाई कैपिंग, सरकारी बॉन्ड की भी विकल्प

मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System- NPS) से जुड़े करीब 4.50 लाख कर्मचारियों और अफसरों को बड़ी राहत दी है। अब एनपीएस के तहत कर्मचारी 55 वर्ष की आयु के बाद से लेकर 62 साल की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) तक अपने कॉर्पस फंड (Corpus Fund) में निवेश बढ़ा सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल 55 साल की उम्र तक ही सीमित थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने नियमों में संशोधन कर पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Women Empowerment MP Social Welfare India Seoni news MP Women Beneficiaries MP Welfare Schemes mp news update mp latest news MP Ladli Behna Yojana mp cabinet decision madhya pradesh government schemes Ladli Behna Payment Ladli Behna 30th Installment Financial Assistance MP CM Mohan Yadav 1500 Rupees Scheme
Advertisment
चैनल से जुड़ें