Advertisment

Ladli Behna Yojana: इस बार 3 या 4 तारीख को नहीं आएंगे लाड़ली बहनों के खातों में पैसे, ट्रांसफर तारीख में अब ये बदलाव

Ladli Behna Yojana 13th Kist 2024: इस बार 3 या 4 तारीख को नहीं आएंगे लाड़ली बहनों के खातों में पैसे, ट्रांसफर तारीख में अब ये बदलाव

author-image
Preetam Manjhi
Ladli Behna Yojana: इस बार 3 या 4 तारीख को नहीं आएंगे लाड़ली बहनों के खातों में पैसे, ट्रांसफर तारीख में अब ये बदलाव

हाइलाइट्स 

  • आखिर कब आएगा 13वीं किस्त का पैसा?
  • क्या लाड़ली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोत्तरी?
  • 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
Advertisment

Ladli Behna Yojana 13th Kist 2024: अगर आप भी लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 13th Kist 2024) की 12वीं किस्त तो महिलाओं के खाते में आ चुकी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1793944757888286810

अब 13वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ये योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए (Ladli Behna Yojana) शुरू की थी।

इसके तहत महिलाएं अभी तक 12 किस्तों का लाभ ले चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने 12वीं किस्त (Ladli Behna Yojana Kist) का पैसा 4 मई को ही महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया था। अब 13वीं किस्त का इंतजार है।

Advertisment

हर महीने 10 तारीख को आता है पैसा

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के खाते में सरकार महीने की 10 तारीख को पैसा (Ladli Behna Yojana Kist) ट्रांसफर कर देती है।

प्रदेश की किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा? और किन महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त नहीं आएगी।

इस योजना (MP Ladli Behna Yojana) के लिए पात्र महिलाएं अभी तक 12 किस्तों का लाभ उठा चुकी हैं।

Advertisment

इस महीने भी 1250 रुपए की राशि प्रत्येक महिला खे खाते में भेजी गई थी। आने वाली 13वीं किस्त का भी लाभ महिलाओं को मिलने वाला है।

आखिर कब आएगा 13वीं किस्त का पैसा

13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए बता दें कि सरकार 13वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 13th Kist) की राशि 1250 आने वाली  है।

सरकार इस राशि को हर महीने की तरह इस महीने भी जून के महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर कर सकती है।

Advertisment

लाड़ली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोत्तरी

मध्य प्रदेश (MP News) सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ा सकती है। फिलहाल योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जा रही है।

इस बार ऐसी संभावना है कि इस राशि को बढ़ाकर 3000 हजार रुपए तक किया जा सकता है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं ले रही हैं।

धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी राशि

मोहन सरकार (Cm Mohan Yadav ) की तरफ से दी जा रही योजना (Ladli Behna Yojana Latest Update) की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

पहले इस योजना के तहत 1500 रुपए की राशि दी जाएगी, इसके बाद 1750 रुपए किया जाएगा और इसी तरह योजना में राशि में बढ़ोत्तरी कर हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी जाएगी।

लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त कैसे करें चेक?

- सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज खुलने के बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र ID एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करना होगा।

- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। OTP का सत्यापन करें।

- OTP सत्यापन करने के बाद आपको लाड़ली बहना योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट का स्टेटस (Ladli Behna Yojana Latest Update) देखने को मिल जाएगा।

60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना 2024 का लाभ 21 से 60 साल तक की उम्र वाली महिलाएं ले सकेंगी।

बता दें कि 1 मई को जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है, उन महिलाओं को योजना (Ladli Behna Yojana 13th Installment) का लाभ नहीं मिल पाएगा।

लाड़ली बहना योजना 2024 के लिए पात्रता

- लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश (MP News) की रहने वाली महिलाएं ले सकेंगी।

- इसका लाभ 21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाएं ही ले सकेंगी।

- विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाएं ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 13th Installment) का लाभ ले सकती है।

- ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है तो ऐसी महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

- महिला के परिवार की आय सालाना 2 लाख रुपए से कम होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: MP में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड: आज कई जिलों में लू का अलर्ट; देशभर में 15 लोगों की मौत, MP के 4 लोग

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें