Advertisment

Ladli Behna News: कांग्रेस नेता खिलाफ BJP महिला कार्यकार्ताओं ने खोला मोर्चा, कहा था-"लाड़ली बहनों को बोरे में भर देंगे"

Ladli Behna Pradarshan News: कांग्रेस नेता खिलाफ BJP महिला कार्यकार्ताओं ने खोला मोर्चा, कहा था-"लाड़ली बहनों को बोरे में भर देंगे" ladli-behna-pradarshan-congress-leader-yashwant-singh-gurjar-statment-bhopal-bjp-mahila-morcha-mp-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Ladli-Behna-Pradarshan

Ladli-Behna-Pradarshan

हाइलाइट्स

  • भोपाल में लाड़ली बहनों का विरोध प्रदर्शन
  • कांग्रेस नेता के खिलाफ BJP महिला कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
  • नेता यशवंत गुर्जर ने दिया था विवादित बयान
Advertisment

Ladli Behan Pradarshan Congress Leader Yashwant Singh Gurjar Statment : कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के विवादित बयान को लेकर लाड़ली बहनों ने आज भोपाल में मोर्चा खोल दिया है।

बीते दिन राजगढ़ के बाद आज भोपाल में BJP महिला मोर्चा प्रदेर्शन कर रही हैं। आपको बता दें बीत दिन 22 अगस्त को कांग्रेस नेता ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'लाडली बहनों को बोरे में भर देंगे।

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन शुरू

आपको बता दें राजगढ़ में कांग्रेस नेता के लाड़ली बहनाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। उनके बयान के खिलाफ सड़क पर BJP महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताएं उतरी हैं। बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Advertisment

कांग्रेस दफ्तर तक पैदल मार्च करेंगी

आपको बता दें बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता का पैदल मार्च जो रेड क्रॉस से शुरू हुआ है जो कांग्रेस दफ्तर तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाएं मौजूद हैं।

क्या था गुर्जर का विवादित बयान

आपको बता दें बीते दिन शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने मंच से कहा था कि लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे। इस बयान से आक्रोशित लाडली बहनें और बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने मंगल भवन से रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं।

राजगढ़ में लाडली बहनों ने कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर जोरदार प्रदर्शन किया था। हाथों में बोरे और पोस्टर लिए नाराज महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।

Advertisment

बीते दिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर आज भोपाल में बहनों ने मोर्चा खोल दिया है।

लाड़ली बहनों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। लाडली बहना हाथों में बोरियां लेकर कांग्रेस कार्यलाय पहुंची। इस दौरान कई पोस्टर भी नजर आए।

जिस पर ‘कांग्रेस में हिम्मत हो तो भरो हमे बोरों में’ और ‘लाडली बहनों का अपमान नहीं सहेंगे’ लिखा था। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफी मांगे नहीं तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisment

राजगढ़ में शुक्रवार को लाडली बहनों ने कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर जोरदार प्रदर्शन किया। मामला तब भड़का जब कांग्रेस नेता ने मंच से कहा था कि लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे।

इस बयान से आक्रोशित लाडली बहनें और बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने मंगल भवन से रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। हाथों में बोरे और पोस्टर लिए नाराज महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: Morena Robbery Controversy: डेढ़ करोड़ की डकैती को ट्रेस कर रहे इंस्पेक्टर ने मांगा VRS, एसपी पर प्रताड़ना का आरोप

mp hindi news BHOPAL Ladli Behna pradarshan congress leader yashwant-singh-gurjar Statment rajgar bhopal bjp mahila morcha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें