Advertisment

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: लाड़ली बहना आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा चलायी जा रही लाड़ली बहना आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट में कैसेे देखें आपना नाम

author-image
Manya Jain
Ladli Behna Awas Yojana List 2024: लाड़ली बहना आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा चलायी जा रही लाड़ली बहना योजना प्रदेश भर की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हुई है। जिसके बाद सरकार ने लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत की।

Advertisment

अगर आपने भी लाड़ली बहना आवास योजना का फॉर्म भरा है। तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन लाड़ली बहना आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट देख सकते हैं।

साथ ही आप यह भी जान सकतें है कि आपका नाम इस योजना में है कि नहीं। हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस Ladli Behna Awas Yojana List 2024 की लिस्ट चेक कर सकते हैं और अपना नाम कैसे देख सकते हैं।

इस बात की पूरी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Advertisment

क्या है Ladli Behna Awas योजना

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू हुई मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना, नाम बदलकर लाडली बहना आवास योजना कर दिया गया है। इस योजना का फायदा खास तौर पर प्रदेश की महिलाओं को फ्री में आवास उपलब्ध कराया जाता है।

यह योजना उन परिवारों के लिए शुरू की गई है जिनका अपना निजी घर नहीं है। इस योजना के तहत उन परिवारों को भी लाभ मिलेगा जो प्रधानमंत्री आवास योजन से वांछित रह गए थे।

इस योजना के अंतर्गत परिवारों का अपना खुद का आशियाना होने का सपना पूरा होगा. इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Advertisment

कितनी किस्तों में मिलेगी राशि

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को 1,30,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। ये राशि आपके अकाउंट में ३ किस्तों में आती है। जिसमें पहली क़िस्त 25,000 दूसरी 85,000 रुपए और तीसरी क़िस्त 20,000 रूपए की होती है।

Ladli Behna Awas Yojana 2024 के तहत सरकार करीब 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित करने वाली है।

MP Ladli Behna Awas Yojana 2024 पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा जैसे आप मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

Advertisment

आपके पास किसी भी तरह का पक्का मकान और आप किसी अन्य आवास योजना में पंजीकृत नहीं होनी चाहिए।

आपकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

आप या आपके घर के किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

आपके घर कोई भी सदस्य इनकम टैक्स नहीं देता हो।

आपकी सालाना कमाई ढाई लाख होनी चाहिए।

आपके पास ढाई एकड़ या इससे कम की सिंचित जमीन होनी चाहिए।

आप गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वर्ग से आनी चाहिए।

इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरुरत

इस योजना का लाभ उठान के लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

समग्र आईडी/सदस्य आईडी

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

आयु प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

राशन कार्ड

मोबाइल नंबर

ऐसे चेक करें MP Ladli Behna Awas Yojana List 2024

सबसे पहले आपको MP Ladli Behna योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।

अब वेबसाइट के होम पेज पर “बेनिफिशियरी लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक करें।

नए पेज पर पहुँचने के बाद आपको तीन विकल्प पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत दिखाई देंगे।

Advertisment

इसमें आप पंचायत के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आप नए पेज पर पहुँच जाएंगे।

इसके बाद अपनी ग्राम पंचायत का नाम चुनकर 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके फ़ोन पर MP Ladli Behna Awas Yojana 2024 की लिस्ट आ जाएगी।

अगर आपका नाम इस योजना में पंजीकृत है तो आपको अपना नाम अवश्य मिल जाएगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें