Advertisment

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव के सामने शिवराज सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 हजार होगी लाड़ली बहना योजना की राशि

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह ने वादा किया कि प्रदेश की बहनों से जो कहा था, वो जरूर पूरा किया जाएगा।

author-image
Vikram Jain
Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव के सामने शिवराज सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 हजार होगी लाड़ली बहना योजना की राशि

हाइलाइट्स

  • एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर।
  • सीएम के सामने शिवराज ने किया बड़ा ऐलान।
  • लाड़ली बहनों की राशि धीरे-धीरे होगी 3 हजार।
Advertisment

Ladli Bahna Yojana Update 2025: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 1.26 करोड़ से ज्यादा बहनों के लिए योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। लाड़ली बहना योजना शुरू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह ने वादा किया कि प्रदेश की बहनों से जो कहा था, वो जरूर पूरा किया जाएगा। लाड़ली बहनों की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार होगी। उन्होंने यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने की है।

मुख्यमंत्री के सामने शिवराज का बड़ा ऐलान

दरअसल, रायसेन के उमरिया में रविवार को 1800 करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रीनफील्ड रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, बहनों को राखी का शगुन मिल गया है। योजना की राशि जल्द ही 1250 से 1500 रूपए होने जा रही है। बहनों चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि, जो वादा किया वो जरूर पूरा करेंगे, जो कहा वो मुख्यमंत्री करेंगे।

publive-image

रक्षाबंधन पर बहनों को मिला है शगुन

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को योजना की 27वीं किस्त जारी करते हुए 1 हजार 859 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए थे। रक्षाबंधन से पहले मासिक किस्त के 1250 रुपए और राखी के शगुन के 250 रुपए भी बहनों को दिए गए है। योजना की किस्त के अलावा 28 लाख महिलाओं के खाते में गैस सब्सिडी के 43 करोड़ रुपए भेजे गए। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने योजना की लाभार्थी महिलाओं को राखी का तोहफा देने का ऐलान किया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...MP Kisan Fasal Bima: एमपी के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज का बड़ा ऐलान, इस दिन आएंगे बीमा क्लेम के 1156 करोड़

भाईदूज से बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

बता दें कि जल्द ही योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए होने वाली है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ऐलान कर चुके हैं कि इस भाईदूज से लाड़ली बहना योजना की किस्त 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 की जाएगी, अब लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए ज्यादा मिलेंगे। हर महीने 1500 मिलेंगे और 5 साल में यह राशि बढ़ाकर 3 हजार कर की जाएगी।

शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना

दरअसल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही लाड़ली बहना योजना लॉन्च की थी, इस योजना को लेकर उस वक्त उन्होंने ये भी कहा था कि, धीरे-धीरे योजना की राशि को 3 हजार रूपए किया जाएगा।

Advertisment

आपको बता दें कि, बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है, कांग्रेस कई बार सरकार से ये सवाल पूछती आई है कि, आखिर योजना की राशि 3 हजार कब की जाएगी?, अब शिवराज ने इशारों में ये साफ कर दिया है कि, लाड़ली बहनों से किया वादा जरूर पूरा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...Ladli Behna Yojana: मोहन भैया ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन, 1.26 करोड़ बहनों के बैंक अकाउंट में डाले 1500 रुपए

अब तक आ चुकी हैं योजना की 27 किस्तें

बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।  इसे मई 2023 में शिवराज सरकार ने शुरू किया था। पहले हर माह महिलाओं को 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। योजना के तहत अब तक 27 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इस योजना के माध्यम से हर साल महिलाओं को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Advertisment

जानिए कौन उठा सकता है योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को मिलता है, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं:

  • आवेदिका मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • योजना का लाभ विवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को दिया जाता है।

समस्या हो तो कहां करें संपर्क?

अगर किसी लाभार्थी महिला को सहायता राशि नहीं मिल रही है या योजना से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो वे निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकती हैं।

Advertisment
  • हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
  • ऑफिशियल वेबसाइट: cmladlibahna.mp.gov.in

यह वेबसाइट पर महिलाएं आवेदन की स्थिति, पात्रता की जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकती हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Shivraj Singh Raksha Bandhan gift Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh Announcement Rakshanbandhan 2025 Raisen Rail Coach Factory Bhoomi Pujan Program Raisen Greenfield Rail Coach Factory Bhoomi Pujan MP women scheme MP Scheme for Women 2025 MP news Ladli Yojana 3000 rupees Ladli Behna Yojana Rakshanbandhan kist 2025 Ladli Behna Yojana Kist ladli behna yojana Ladli Behna Payment Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें