Advertisment

लाड़की बहिन योजना: अब हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, नए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Ladki Bahin Yojana 2100 rupees: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लाड़की बहिन योजना की राशि 2100 रुपए तक बढ़ाई जाएगी।

author-image
Rahul Garhwal
Ladki Bahin Yojana 2100 rupees cm Devendra Fadnavis Maharashtra

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लाड़की बहिन योजना की राशि 2100 रुपए तक बढ़ाई जाएगी। यानी हर महीने बहनों को 2100 रुपए मिलने वाले हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की।

Advertisment

'अपात्रों को करेंगे योजना से बाहर'

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लाड़की बहिन योजना का फायदा अपात्रों को नहीं लेने दिया जाएगा। जो भी अपात्र महिलाएं हैं, सबको योजना से बाहर किया जाएगा।

फडणवीस बोले- हमारे रोल बदले, दिशा नहीं

मुख्यमंत्री का चार्ज लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे रोल बदले हैं, हमारी दिशा नहीं बदली। सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने को मिलेगी। समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे। लाड़ली बहन योजना में अभी 1500 रुपए दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे। पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे।

विधानसभा सत्र से पहले होगा विभागों का बंटवारा

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 7, 8 और 9 दिसंबर को होगा। सीएम फडणवीस का कहना है कि मंत्रिमंडल तय हो चुका है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ होगी और विभाग बांट दिए जाएंगे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की याचिका स्वीकार, 9 दिसंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने सीएम

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। फडणवीस 2014-19 में पहली बार सीएम बने थे। फिर दूसरी बार अजित पवार की मदद से दो दिन तक इस पद पर रहे। फिर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। एकनाथ शिंदे सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे।

देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित 6वीं बार उपमुख्यमंत्री बने। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी में डिप्टी सीएम का पद संभाल चुके हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PROBA-3 मिशन को किया लॉन्च, सूर्य की गर्मी को लेकर करेगा स्टडी

Ladki Bahin Yojana online apply Ladki Bahin Yojana 2100 rupees date Ladki Bahin Yojana 6th installment Ladki Bahin Yojana 2100 rupees beneficiary list Ladki Bahin Yojana 2100 rupees online check Ladki Bahin Yojana 2100 rupees status Ladki Bahin Yojana 2100 rupees list Ladki Bahin Yojana 2100 rupees payment date Ladki Bahin Yojana 2100 rupees eligibility Ladki Bahin Yojana 2100 rupees apply online
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें