Advertisment

लद्दाख में नदी में फंसा सेना का टैंक: अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में 5 जवान शहीद

Indian Army Tank Accident:  लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी के पास सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक अभ्यास के दौरान सेना के

author-image
Aman jain
लद्दाख में नदी में फंसा सेना का टैंक: अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में 5 जवान शहीद

Indian Army Tank Accident: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी के पास सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

Advertisment

टैंक अभ्यास के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए। नदी पार करते वक्त ये हादसा हुआ। नदी पार करते वक्त देखते ही देखते जल स्तर बढ़ गया जिसमें 5 जवानों की जान चली गई।

वहीं सेना के अधिकार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में सेना के JCO समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 3 बजे जब जवान नदी पार कर रहे थे तब ये हादसा हुआ।

Advertisment

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने इस हादसे पर संवेदना जताई है।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1806937228825837680

अचानक बढ़ गया पानी का स्‍तर

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया।

जब टैंक नदी पार कर रहा था, तब पानी का लेवल अचानक बढ़ गया। इस हादसे में एक JCO समेत पांच जवानों की मौत हो गई।

Advertisment

घटना रात 3 बजे के आस-पास घटित हुई है। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ।

publive-image

3 की जगह बैठे 5 जवान

T-72 टैंक में आमतौर पर कमांडर, एक गनर और एक ड्राइवर होता है। प्रैक्टिस के दौरान इसमें 5 जवान सवार थे।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नदी के ऊपरी इलाके में बारिश के चलते पानी बढ़ गया।

रात होने के चलते जवानों को इसका पता नहीं चल सका। T-72 टैंक 5 मीटर (16.4 फीट) गहरी नदियों को पार करने की क्षमता रखता है।

यह एक छोटे डायामीटर वाले स्नोर्कल की मदद से नदी पार करता है। इमरजेंसी के लिए इस पर सवार क्रू के सभी सदस्यों के रीब्रीदर (हाफ फेस मास्क) दिया जाता है।

Advertisment

अगर टैंक का इंजन पानी के भीतर बंद हो जाता है, तो इसे 6 सेकंड के भीतर फिर से चालू करना होता है। ऐसा नहीं करने पर कम दबाव होने के कारण T-72 के इंजन में पानी भर जाता है।

यह भी पढ़ें- NEET UG Paper Leak 2024: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने किया एक पत्रकार को गिरफ्तार, हजारीबाग से की गिरफ्तारी

Advertisment
चैनल से जुड़ें