Advertisment

Kusum Yojana 2022: इस तरह मुफ्त में लगवाएं सोलर पैनल !, ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

Kusum Yojana 2022: इस तरह मुफ्त में लगवाएं सोलर पैनल !, ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन Get solar panels installed for free like this!, register online

author-image
Bansal News
Kusum Yojana 2022: इस तरह मुफ्त में लगवाएं सोलर पैनल !, ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

भोपाल। सरकार द्वारा नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे प्रदेश सहित देश को आगे बढ़ाने से हर व्यक्ति मदद कर सके। ठीक इसी तरह किसानों के लिए कुसुम योजना की शुरुआत भी की गई है। जानकारी के अनुसार इस योजना का उद्देश्य बंजर भूमि का उपयोग और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना PM Kusum Scheme के तहत 20 लाख किसानों को स्टैंडअलोन सोलर पंप दिए जाने की योजना है।

Advertisment

योजना से किसानों सौर ऊर्जा उत्पादन करने और अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड को बेचने में मदद की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट व अधिसूचना देखकर आवेदन कर सकते हैं।

उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि डीजल व बिजली की खपत को कम किया जाए। 2022 पर देशभर में लगभग तीन करोड़ पंप सोलर पैनल द्वारा बनाई गई बिजली से चलाए जाने की योजना बनाई गई है। योजना पर कुल 1.40 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के लाभ से किसानों को फायदा होगा। उनकी आय बढ़ सकेगी।

मिलेगी सब्सिडी

किसानों को सब्सिडी देकर सोलर पंप लगवाए जा रहे हैं। ताकि उन्हें मुफ्त बिजली मिल सके और सूखे जैसे हालातों से किसान आसानी से निबट सकें। खेतों की सिंचाई करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisment

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

पीएम कुसुम योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, पासबुक, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी। आवेदन करने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट https://mnre.gov.in/ पर जाना होगा। यहां से आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज व अन्य जानकारी देनी होगी। PMKY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए इंस्ट्रक्शन फालो कर आवेदन किया जा सकता है। सरकार से 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। बैंक 30 प्रतिशत ऋण सहायता देगा। 10 प्रतिशत का भुगतान किसान को करना होगा !!!!!!

उचित जानकारी लेकर ही किसान योजना में आवेदन करें।

इस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी-

https://cmsolarpump.mp.gov.in/KusumA/KusumAHome

how to apply solar pump scheme kusum solar pump yojana kusum solar pump yojana 2022 kusum solar pump yojana 2022 online apply kusum yojan up solar pump yojana 2022 kusum yojana kusum yojana 2021 kusum yojana 2022 kusum yojana online apply kusum yojana online apply 2022 kusum yojana solar water pump pm kusum pm kusum solar pump yojana 2022 pm kusum solar yojana pm kusum yojana pm kusum yojana kya hai pm kusum yojana online registration pm kusum yojana online registration 2022 pm kusum yojana solar plant pm kusum yojana up pm kusum yojana upsc pm kususm yojana pm solar kusum yojana pm solar pump yojana solar kusum yojana solar pump solar pump yojana solar pump yojana 2022 solar pump yojana 2022 up up solar pump yojana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें