Advertisment

Goyal Peace Prize: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसरो अध्यक्ष सोमनाथ का करेगा सम्मान, जानिए खबर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित करेगा।

author-image
Bansal News
Goyal Peace Prize: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसरो अध्यक्ष सोमनाथ का करेगा सम्मान, जानिए खबर

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। Goyal Peace Prize  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित करेगा।

Advertisment

विश्विद्यालय ने जारी की विज्ञप्ति

विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमनाथ ने निकट भविष्य में विश्वविद्यालय में एक समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने की सहमति दी है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमनाथ को पुरस्कार देने के फैसले की सराहना की। कुलपति सोम नाथ सचदेवा ने कहा कि सोमनाथ ने एक वैज्ञानिक और फिर इसरो के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मानवता के लाभ के वास्ते अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिए अथक प्रयास किया है।

इसरो की सराहना

सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हाल में संगठन के मुख्यालय में अपने भाषण में इसरो की सराहना की थी। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक 2015 में गोयल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे।इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन को 1998 में गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार की स्थापना अमेरिका स्थित एनआरआई और परोपकारी राम एस. गोयल द्वारा की गई थी।

ISRO Chairman Somnath Indian Space Research Organisation Goyal Peace Prize
Advertisment
चैनल से जुड़ें