Advertisment

CM Mohan Yadav Visit Kuno: अब खुले जंगल में दौड़ लगाएंगे चीते, CM मोहन यादव कूनो में 5 चीतों को करेंगे बाड़े से आजाद

CM Mohan Yadav Visit Kuno Today Live Updates; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कूनो नेशनल पार्क जाएंगे। वहां वे चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे।

author-image
Kushagra valuskar
CM Mohan Yadav Visit Kuno: अब खुले जंगल में दौड़ लगाएंगे चीते, CM मोहन यादव कूनो में 5 चीतों को करेंगे बाड़े से आजाद

CM Mohan Yadav Visit Kuno: कूनो नेशनल पार्क में 5 साल की मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही पार्क में चीता शावकों की संख्या 14 हो गई है। वहीं, 12 व्यस्क चीतों सहित पार्क में कुल 26 चीते मौजूद हैं।

Advertisment

कूनो पार्क की मॉनिटरिंग टीम ने मंगलवार तड़के चीता वीरा के बाड़े का निरीक्षण किया। इस दौरान वीरा दो शावकों के साथ दिखाई दी। टीम ने वीरा के आसपास के क्षेत्र को तलाशा और दो शावकों के जन्म की पुष्टि की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीरा चौथी मादा चीता जो बनी मां

बता दें कि अक्टूबर माह में वीरा के गर्भवती होने की खबर आई थी। तब भी मुख्यमंत्री ने इसकी फोटो साझा की थी, लेकिन बाद में पता चला कि वीरा गर्भवती नहीं थी। वीरा, ज्वाला, आशा और गामिनी के बाद कूनो में चौथी मादा चीता है, जो मां बनी है।

publive-image

मुख्यमंत्री कूनो पार्क का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कूनो नेशनल पार्क जाएंगे। वहां वे चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे और शावकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे। इस दौरान वे करीब 5 चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेंगे, जो दो साल से बाड़े में बंद थे।

Advertisment

यह भी पढ़े- MP गजब है सबसे अलग है: पानी से भरे कुएं में साथ गिरे शिकार और शिकारी, वीडियो देखें, फिर क्या हुआ…?

पर्यटकों को मिलेगी चीतों को देखने की सुविधा

कूनो में पिछले दिनों सिर्फ दो चीतों को जंगल में छोड़ा गया था, जो जंगल की सीमा से बाहर हैं। अब पर्यटक जंगल में 7 चीतों को देख सकेंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग बाड़े में जाकर इन चीतों को रिलीज करेंगे। इसमें पावक और प्रभाष के साथ दो मादा चीताओं को भी खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

publive-image

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को दोपहर 12.50 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से प्लेन से ग्वालियर जाएंगे और दोपहर 1.35 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। इस दौरान वे सांकेतिक रूप से चीतों को रिलीज करेंगे। इसके बाद पार्क प्रबंधन एक-एक करके मां बनी मादा चीतों को छोड़कर शेष चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेगा।

Advertisment

कूनो में कब-कब हुआ शावकों का जन्म

  • 27 मार्च 2023 में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने 4 शावको को जन्म दिया। इनमें तीन शावकों की मौत हो गई। एक जिंदा है और स्वस्थ है।
  • 3 जनवरी 2024 को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।
  • 23 जनवरी 2024 को मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया।
  • 10 मार्च 2024 को मादा चीता गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो शावकों की मौत हो गई।
  • 24-25 नवंबर 2024 को मादा चीता निर्वा ने दो शावकों को जन्म दिया था।
  • 4 फरवरी 2025 को मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें-

एमपी में सुबह तीखी धूप, रात में हल्की सर्द हवाएं, अब बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

सीएम मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क total cheetah in kuno kuno national park updates Kuno National Park cm mohan Yadav visit kuno cheetah vira
Advertisment
चैनल से जुड़ें