Advertisment

Kundli 2023 : नए साल का मूलांक पांच, कन्या लग्न में 2023 का प्रवेश, इन दो राशियों के लिए होगा बेहद खास, देखें साल 2023 की कुंडली

author-image
Preeti Dwivedi
Kundli 2023 : नए साल का मूलांक पांच, कन्या लग्न में 2023 का प्रवेश, इन दो राशियों के लिए होगा बेहद खास, देखें साल 2023 की कुंडली

नई दिल्ली। Kundli 2023 महज कुछ ही घंटों में नया साल शुरू होने वाला है। year 2023 ज्योतिषाचार्यों की मानें तो नया साल कुछ लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। नए साल 2023 का मूलांक 5 हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाला साल मूलांक 5 वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आएगा।

Advertisment

लग्नेश बुध वक्री, बनेंगे राजा —

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री (9893159724) के अनुसार लग्नेश बुध 22 वक्री 22 मार्च 2023 से साल के राजा हो जाएंगे। जो विभिन्न राशि के जातकों को शुभ फल देंगे। आपको बता दें उच्च के बुध मिथुन और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ दिलाएंगे।

2023 का मूलांक —
ज्योतिषाचार्यों पंडित रामगोविंद के अनुसार नए साल 2023 का मूलांक 5 है। जो कन्या और मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कुंडली के अनुसार कन्या लग्न में ही 2023 का प्रवेश है। अत: कृषि ​हरित वस्तु, बुध से संबंधित वस्तुओं, शिक्षा के क्षेत्र, कला आदि में विशेा प्रगति के योग बनेंगे। इतना ही नहीं नए साल में स्त्रियों का प्रभाव बढ़ेगा। हो सकता है महिलाएं इस दौरान बड़े पद पर आसीन होंगी।

नए साल में कैसा रहेगा राशियों का हाल —
मेष —
नया साल मेष राशि वालों को मेहनत और संघर्ष कराने वाला रहेगा। पर इन्हें अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

Advertisment

वृष —
वृष राशि वालों को नया साल धर्म लाभ कराएगा। हो सकता है घर में कोई धार्मिक कार्य हो। या जो व्यक्ति अविवाहित हैं उन्हें विवाह बंधन में बंधने का मौका मिले।

मिथुन —
मिथुन राशि वालों की बौद्धिक स्थिति में सुधार होगा। इतना ही नहीं इन लोगों को हर तरह से लाभ मिलने लगेगा।

कर्क —
कर्क राशि वालों को नया साल स्वास्थ्य चिंता हो सकती है। आपको बता दें इस साल आप हो सकता है कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बनाएं।

Advertisment

सिंह —
सिंह राशि वालों को नया साल मेहनत कराने वाला होगा। आपकी कुंडली में मेहनती योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आपको धन लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं।

कन्या राशि —
इस राशि वालों को कला से लाभ होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इतना नहीं नए साल का मूलांक आपको धन लाभ भी दिलाएगा।

तुला राशि —
तुला राशि वालों के लिए धार्मिक यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं। तो वहीं आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे।

Advertisment

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वालों को भूमि लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि इसके विपरीत आपको स्वास्थ्य चिंता सता सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि वालों को नया साल हर तरह से सुख में वृद्धि करो वाला होगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं। या किसी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकें।

मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए नया साल यश में वृद्धि कराएगा। तो वहीं अगर आप कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

कुंभ राशि —
कुंभ राशि वालों के लिए नया साल थोड़ी चिंत बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं साल 2023 में विवादों को बढ़ा सकता है। इसलिए आपको सलाह दी जा रही कि साल 2023 में आप विवादों से दूर रहें।

मीन राशि —
मीन राशि वालों के लिए क्रोध से बचने की सलाह दी जा रही है। इतना ही नहीं आने वाले साल में आपको वाणी पर संयम रखने के लिए कहा जा रहा है।

publive-image

ram govind shashtri

कर्क राशिफल 2023 कन्या राशि 2023 pm modi kundli new year 2023 kundli kundali bhagya today full episode kundali bhagya today episode kundali bhagya today kundali bhagya 3 january 2023 full episode kundali bhagya 2 january 2023 episode kundali bhagya kundali kanya rashi 2023 rashifal kanya rashi 2023 in hindi kanya rashi 2023 janam kundali print kaise kare 2023 horoscope 2023 2023 rashifal 2023 predictions 2023 horoscope "rashifal 2023"
Advertisment
चैनल से जुड़ें