Advertisment

Kundalpur Maha Mahotsav :मुख्यमंत्री कुंडलपुर रवाना, कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे

Kundalpur Maha Mahotsav :मुख्यमंत्री कुंडलपुर रवाना, कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे Kundalpur Maha Mahotsav: Chief Minister leaves for Kundalpur, will attend Kundalpur Panchkalyanak festival

author-image
Bansal News
Kundalpur Maha Mahotsav :मुख्यमंत्री कुंडलपुर रवाना, कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  दमोह जिले के कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान  दोपहर 12:20 बजे भोपाल से रवाना हो गए है दोपहर 1.30 बजे कुंडलपुर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद भी लेंगे। यहाँ आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के पश्चात शाम 5.10 बजे वापस भोपाल आएंगे।

Advertisment

दमोह जिले के कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद से 12 फरवरी से महामहोत्सव 2022 की शुरुआत बड़े बाबा के जाप अनुष्ठान के साथ हुई। देश का सबसे बड़ा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा महामस्ताभिषेक एवं पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 16 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे हैं। पंचकल्याणक महोत्सव में देश विदेश से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुँच रहे हैं। जिला प्रशासन भी महोत्सव में आने वाले लोगों की सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

विश्व का सबसे बड़ा जैन मंदिर

सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 प्रतिमाएँ विराजमान की जा रही हैं। कुंडलपुर में करीब 500 फीट ऊँची पहाड़ी पर 189 फीट ऊँचा विश्व का सबसे बड़ा जैन धर्म का मंदिर स्थापित किया गया है।

हम सबके लिए गर्व का विषय है

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा है कि कुंडलपुर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा, भव्यता और दिव्यता के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था के प्रति सजगता और संवेदनशीलता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है।महाकाल की नगरी में मनाई जाएगी शिव नवरात्री।

Advertisment
hindi news Bansal News madhya pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Live News Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज news in hindi MP news damoh news Damoh Damoh Kundalpur road jammed on Damoh Kundalpur Road Kundalpur Maha Mahotsav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें