Advertisment

Kullu Malana Village Fire: आधी रात गांव में लगी भीषण आग, 16 मकान जलकर खाक..

Kullu Malana Village Fire: आधी रात गांव में लगी भीषण आग, 16 मकान जलकर खाक.. Kullu Malana Village Fire: A fierce fire broke out in the village at midnight, 16 houses burnt down ..

author-image
Bansal News
Kullu Malana Village Fire: आधी रात गांव में लगी भीषण आग, 16 मकान जलकर खाक..

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से 16 मकान जलकर खाक हो गए, जिसके कारण करीब 150 लोग बेघर हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि मलाणा गांव में तड़के करीब एक बजकर 28 मिनट पर लगी आग के कारण एक व्यक्ति झुलस (घायल) गया है।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक मलाणा गांव में हुई इस त्रासदी के सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटे हैं।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी आग की इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, 'हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आग लगने से हुए नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जिन गांववासियों के घरों को क्षति पहुंची है, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार व प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में लगी है।' मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्य का जायजा लिया।

Advertisment

Kullu himachal pradesh Himachal Pradesh Hindi Samachar Himachal Pradesh News in Hindi Latest Himachal Pradesh News in Hindi Shimla fire brigade दमकल विभाग हिमाचल प्रदेश 16 houses burnt down .. Fire Accident fire at malana village in kullu fire broke out in malana village fire in kullu fire in malana fire in malana village today Fire in village fire outbreaks in malana Himachal Police Himachal Pradesh Latest News Himachal Pradesh-State Emergency Operation Centre house burnt kullu fire kullu himachal pradesh india. malana kullu malana kullu malana village fire Kullu Malana Village Fire: A fierce fire broke out in the village at midnight kullu manali Kullu News Kullu Valley malan avillage malana malana cream malana fire malana fire incident malana fire news malana hash malana himachal pradesh malana kullu malana news malana trek Malana Village malana village 2019 malana village fire incident malana village fire news malana village height malana village rules malana village trek malana villager massive fire at malana village rules of malana village secrets of malana village आग लगी आपदा कुल्लू न्यूज दर्जनों घर जलकर राख मलाणा गांव मलाणा गांव खबरें हिमाचल पुलिस हिमाचल प्रदेश की खबरें
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें