Advertisment

KRK Arrest : बाॅलीवुड एक्टर KRK पर गिरी गाज, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

KRK Arrest : बाॅलीवुड एक्टर KRK पर गिरी गाज, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार KRK Arrest: Bollywood actor KRK fell, arrested by Mumbai Police sm

author-image
Bansal News
KRK Arrest : बाॅलीवुड एक्टर KRK पर गिरी गाज, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

KRK Arrest : मुंबई पुलिस ने ‘केआरके’ के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता एवं फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान को एक कथित मानहानिकारक ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुबई से आने के बाद सोमवार देर रात खान को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कथित ‘‘मानहानिकारक’’ ट्वीट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने बताया कि केआरके के खिलाफ पहले ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था।

Advertisment

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ 2020 में विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) तथा 500 (मानहानि के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस को सोमवार को उनके आने की जानकारी मिली और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। खान ने 2016 में दावा किया था कि उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर की एक फिल्म के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पैसे दिए गए थे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें