/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Ujjain-News-31-2.png)
Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा और आरती की गई। मथुरा में लगभग 15 लाख श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हुए। जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया है। एमपी के कृष्ण मंदिरों को भी फूलों से सजाया गया यहां भी रात के 12 बजे भगवान का आलौकिक श्रृंगार किया गया। रातभर भक्त कृष्ण की धुन में झूमे।
इन मंदिरों में जूटी भारी भीड़
https://twitter.com/AHindinews/status/1828126512958058841
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा और आयोजन किए जा रहे हैं। मथुरा में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया और अभिषेक किया गया . गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में भी विशेष पूजा और आयोजन हुए। पटना के इस्कॉन मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर में उत्साह और भक्ति का माहौल है।
कृष्ण भक्ति में रमें शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने आवास पर आयोजित समारोह में भगवान कृष्ण को समर्पित भजन गाकर कृष्ण भक्ति में खो गए। इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी भजन गाया और समारोह में भाग लिया।
https://twitter.com/ANI/status/1828126224453116137
रायपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़
https://twitter.com/AHindinews/status/1828101722822393938
रायपुर के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों का तांता लग गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित इस मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा करने के लिए पहुंचे।।
मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव पत्नी के साथ उज्जैन में सांदीपनि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पूजन के बाद 'छोटी-छोटी गैया...' भजन गाया। भोपाल के इस्कॉन और बिड़ला मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1828098680634609698
कोलकत्ता के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण की आरती
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Aarti performed at Kolkata's ISKCON temple at Shri Krishna Janma. #krishnajanmashtami2024pic.twitter.com/PUACk6g9fS
— ANI (@ANI) August 26, 2024
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us