Advertisment

Krishna Janmashtami 2025: राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी की धूम, ISKCON मंदिर से लेकर बांके बिहारी तक गूंजे जयकारे

Krishna Janmashtami 2025 पर रायपुर के मंदिरों में खास उत्सव, ISKCON मंदिर में 1100 किलो मालपुआ, भजन संध्या और भव्य आरती का आयोजन। जानिए राजधानी के प्रमुख मंदिरों में कैसे हो रही है जन्माष्टमी की तैयारियां।

author-image
Shashank Kumar
ISCKON Raipur Krishna Janmashtami 2025

रायपुर में जन्माष्टमी की धूम!

हाइलाइट्स

  • इस्कॉन मंदिर में 3 दिवसीय महोत्सव

  • जैतूसाव मठ में 1100 किलो मालपुआ

  • जन्माष्टमी पर भजन संध्या और महाआरती

Advertisment

Krishna Janmashtami 2025: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… राजधानी रायपुर (Raipur News) के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की धूम मची है। भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है और पूरे शहर में भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

[caption id="attachment_878290" align="alignnone" width="1105"]ISCKON Raipur Krishna Janmashtami 2025 इस्कॉन रायपुर कृष्ण जन्माष्टमी[/caption]

ISKCON मंदिर में 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव

टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON Raipur) में तीन दिवसीय Krishna Janmashtami Festival चल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार के लिए विशेष वस्त्र और आभूषण वृंदावन और मुंबई से मंगवाए गए हैं। आज शाम 6 बजे दिल्ली और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम और Leela The Spiritual Rock Band प्रस्तुति देंगे। सुबह 11 बजे से हरिनाम संकीर्तन और रात 2 बजे तक दर्शन का समय रहेगा।

Advertisment

जैतूसाव मठ में 1100 किलो मालपुआ का भोग

जैतूसाव मठ (Jaitusav Math) में भगवान श्रीकृष्ण को 11 क्विंटल यानी 1100 किलो मालपुए का भोग लगाया जा रहा है। रात 8 बजे से भजन संध्या होगी और ठीक 12 बजे जन्म आरती का आयोजन होगा।

[caption id="attachment_878291" align="alignnone" width="1140"]ISCKON Raipur Krishna Janmashtami 2025 रायपुर इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर लगे जयकारे[/caption]

समता कॉलोनी में राधा-कृष्ण मंदिर का भव्य आयोजन

समता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (Radha Krishna Mandir) को फूलों से सजाया गया है। सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक भक्त दर्शन कर रहे हैं। बाल गोपाल का दुग्धाभिषेक और 56 भोग के साथ शाम 7.30 बजे से भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh Mandapam: राजभवन के दरबार हॉल का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’, स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक घोषणा

बांके बिहारी और अन्य मंदिरों में भी खास आयोजन

पेठा लाइन नयापारा स्थित 156 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple Raipur) में सुबह दुग्धाभिषेक और श्रृंगार आरती हुई। दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया पंजीरी तैयार की गई है। चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर में फूलों से सजावट की गई है और शाम को भजन कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस-8 में धमाका और आग, वेस्ट कैचर फटने से मची अफरा-तफरी

Advertisment

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

रायपुर जन्माष्टमी जन्माष्टमी 2025 उत्सव इस्कॉन मंदिर रायपुर Raipur Temples raipur news today Raipur Janmashtami Celebration Lord Krishna Celebration Krishna Janmashtami Festival Krishna Janmashtami 2025 Janmashtami Festival India Janmashtami Bhajan Sandhya ISKCON Temple Raipur ISKCON Raipur banke bihari temple 1100 Kg Malpua
Advertisment
चैनल से जुड़ें