Advertisment

असम में कोविड-19 से अबतक 1,066 लोगों की मौत, कुल 2,16,777 संक्रमित पाए गए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गुवाहाटी, 16 जनवरी (भाषा) असम में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,066 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2,16,777 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

Advertisment

बुलेटिन में कहा गया है कि असम में 18 मई के बाद से संक्रमण के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम में कोविड-19 हालात काबू में हैं और 31 दिसंबर के बाद से संक्रमण के रोजाना 50 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,963 है जबकि 2,12,745 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Advertisment

असम में अब तक 62,41,227 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें