Advertisment

Korba Nagariya Nikay Election Result Live: कोरबा में बीजेपी की आंधी में उड़ी कांग्रेस, यहां जानिए सभी ताजा अपडेट

Korba Nagariya Nikay Election Result Live: कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 11 फरवरी को हुए मतदान में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं।

author-image
Shashank Kumar
Korba Nagariya Nikay Election Result Live

Korba Nagariya Nikay Election Result Live: कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार संजू देव राजपूत ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने भाजपा की संजू देव राजपूत के खिलाफ उषा तिवारी को मैदान में उतारा था। कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद 2024 तक महापौर रहे थे, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा कायम कर लिया है।

Advertisment

11 फरवरी को हुए मतदान में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं। नगर निगम कोरबा में 61.26% मतदान हुआ, जो अपेक्षा से कम है, जबकि नगर पंचायत छुरीकला ने 84.94% मतदान के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। अब मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है, और जल्द ही परिणाम घोषित होने वाले हैं।  

लाइव अपडेट्स

03:11 PM: बीजेपी की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हराया

Korba Nagariya Nikay Election Result Live

02:34 PM: कोरबा नगर निगम के लिए बीजेपी को भारी बढ़त
01:33 PM: कुल 67 वार्डों में सिर्फ 7 पर आगे कांग्रेस
01: 31 PM: 52 वार्डों पर आगे चल रही बीजेपी
01: 28 PM: कोरबा में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस
12:54 PM: कांग्रेस ने राज जायसवाल को बनाया था प्रत्याशी
12:52 PM: कटघोरा से कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है

Advertisment

12:45 PM: कोरबा में दीपका नगर पालिका में बीजेपी की जीत।

12:30 PM: कोरबा नगर निगम में बीजेपी का कब्जा, बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी 30 हजार वोट से जीतीं

12:00 PM: 11 वार्डों पर निर्दलीयों ने बनाई बढ़त
11:55 AM: 30 वार्डों पर बीजेपी, 24 पर कांग्रेस आगे
11:53 AM: कोरबा नगर निगम में बीजेपी निर्णायक बढ़त की ओर
11:26 AM: कोरबा के कटघोरा से कांग्रेस ने सभी सीटों पर हासिल की जीत
11:24 AM: कोरबा नगर निगम काउंटिंग में बीजेपी की संजू राजपूत आगे
11:22 AM: बीजेपी उम्मीदवार ने बनाई भारी बढ़त
10:58 AM: कुल 67 वार्डों के लिए हो रही कोरबा नगर निगम में काउंटिंग
10:55 AM: 19 वार्डों में निर्दलीय पलट रहे पासा
10:46 AM: 30 वार्डों में बीजेपी के उम्मीदवार आगे
10:44 AM: कोरबा के 24 वार्डों में आगे चल रही कांग्रेस
10:23 AM: बीजेपी की संजू राजपूत चल रही आगे

10:30 AM: कोरबा नगर निगम में बीजेपी आगे, बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी राजपूत 4000 वोट से आगे

Advertisment

09:45 AM: मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
09:25 AM: कोरबा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही टक्कर
09:13 AM: कोरबा में पहले बैलेट पेपर से हो रही गिनती
09:06 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है।
09:00 AM: मतगणना केंद्र पर काउंटिंग शुरु।
08:57 AM: मतगणना केंद्र पर सभी तैयारी पूरी।
08:55 AM: कोरबा मतगणना केंद्र पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षाबल।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर  

मतगणना केंद्र पर अधिकारी, कर्मचारी और पार्टियों के पोलिंग एजेंट मौजूद हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।  

अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़े  

  • नगर निगम कोरबा: 61.26%  
  • नगर पालिका परिषद दीपका: 59.19%  
  • नगर पालिका परिषद कटघोरा: 81.78%  
  • नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा: 72.97%  
  • नगर पंचायत पाली: 81.06%  
  • नगर पंचायत छुरीकला: 84.94% (सबसे अधिक)  
Advertisment

बीजेपी की संजू राजपूत vs कांग्रेस की उषा तिवारी 

इस चुनाव में बीजेपी ने संजू राजपूत और कांग्रेस ने उषा तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू और कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।  

ये भी पढ़ें: Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: रायगढ़ में BJP के चायवाले उम्मीदवार जीववर्धन सिंह बने मेयर, कांग्रेस की हार

कोरबा के पूर्व महापौर 

कोरबा के महापौर पद का इतिहास बीजेपी और कांग्रेस के बीच बंटा हुआ है:  

  • 2000-2004: श्यामा कंवर (बीजेपी)  
  • 2004-2009: लखनलाल देवांगन (बीजेपी)  
  • 2009-2014: जोगेश लाम्बा (बीजेपी)  
  • 2014-2019: रेणु अग्रवाल (कांग्रेस)  
  • 2019-2024: राजकिशोर प्रसाद (कांग्रेस)  
Advertisment

क्या है दांव पर? 

कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड हैं, और 2,67,103 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में बिजली, पानी, सड़क और नाली जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। परिणाम न केवल अगले महापौर का फैसला करेंगे, बल्कि कोरबा की राजनीतिक दिशा भी तय करेंगे।  

ये भी पढ़ें:  Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी में BJP के 27 पार्षद जीते, महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने मारी बाजी

Usha Tiwari Korba Sanju Rajput Korba Korba Nagar Nigam Election Result Korba Mayor Election 2023 Korba Election Live Updates Chhattisgarh Local Body Election Results BJP vs Congress Korba
Advertisment
चैनल से जुड़ें