Advertisment

कोपरी-पचपाखड़ी सीट रिजल्ट: एकनाथ शिंदे 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, उद्धव गुट के केदार दिघे पिछड़े

Kopri Pachpakhadi Vidhan Sabha Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के लिए काउंटिंग जारी है। कोपरी-पचपाखड़ी सीट पर शिवसेना के एकनाथ शिंदे 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उद्धव गुट के केदार दिघे पीछे हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Kopri Pachpakhadi Vidhan Sabha Result eknath shinde Kedar Dighe

Kopri Pachpakhadi Vidhan Sabha Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के लिए काउंटिंग जारी है। कोपरी-पचपाखड़ी सीट पर शिवसेना के एकनाथ शिंदे 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उद्धव गुट के केदार दिघे पीछे हैं।

Advertisment

एकनाथ शिंदे का गढ़ कोपरी-पचपाखड़ी

ठाणे की कोपरी-पचपाखड़ी सीट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ है। शिवसेना (UBT) ने यहां पर शिंदे के राजनीतिक गुरू आनंद दिघे के भतीजे केदार प्रकाश दिखे को प्रत्याशी बनाया है। एकनाथ शिंदे पहली बार 2004 में ठाणे के MLA बने थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शिंदे गुट का दबदबा दिखा था।

एकनाथ पर डबल प्रेशर

एकनाथ शिंदे के ऊपर डबल प्रेशर है। इस चुनाव में उन्हें खुद को सीएम के तौर पर साबित तो करना ही है, दिघे सरनेम का जादू भी नाकाम करना है। इस सीट पर जीत दर्ज करना एकनाथ शिंदे के राजनीतिक सफर के लिए भी बेहद जरूरी है।

खबर अपडेट हो रही है...

Maharashtra Election Result Live Maharashtra Polls Result 2024 Maharashtra Election Result 2024 Maharashtra Election 2024 Result Live eknath shinde election result eknath shinde constituency eknath shinde election result live Eknath Shinde Lead
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें