Advertisment

konwledge parrot : हमारी तरह तोते भी रखते हैं अपने बच्चों के नाम, बच्चे भी पहचनाते हैं इसे, रिसर्च में खुलासा

तोता एक ऐसा पक्षी konwledge parriot जो दिखने में तो बेहद खू​बसूरत है ही। साथ ही नकल करने में भी माहिर है। इसलिए शायद पढ़ते समय भी इसकी संज्ञा दी जाती है।

author-image
Preeti Dwivedi
konwledge parrot  : हमारी तरह तोते भी रखते हैं अपने बच्चों के नाम, बच्चे भी पहचनाते हैं इसे, रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली। तोता एक ऐसा पक्षी konwledge parrot जो दिखने में तो बेहद खू​बसूरत है ही। साथ ही नकल करने में भी माहिर है। इसलिए शायद पढ़ते समय भी इसकी संज्ञा दी जाती है। अक्सर हम कहते हैं कि तोते की तरह मत रटो। लेकिन क्या आपको तोते की एक और क्वालिटी पता है। अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं।
दरअसल तोता न केवल बोलने में माहिर होता है। बल्कि ये हम इंसानों की तरह अपने बच्चों के नाम भी रखता है। बकायदा नामकरण होने के बाद इन्हें बड़े प्यार से बुलाता भी है।

Advertisment

हाल ही में पेश की गई है रिसर्च

इसके लिए कार्नेल विश्वविद्यालय में वेनेजुएला के जंगलों में पाए जाने वाले हरे कूबड़ तोतों पर हुए एक अध्ययान किया गया। प्रोसीडिंग्स आफ द रायल सोसायटी बी द्वारा प्रकाशित हाल ही के अंक में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें तोते के व्यवहार को समझने की कोशिश की जा रही है। सा​थ ही इसमें तोते की प्रतिभा और एटीट्यूट व्यवहार पर एक रिपोर्ट पब्लिश की गई है। ​जिसमें बताया गया है कि हरे कूबड़ वाले तोते की इस प्रजाति जो अपेक्षाकृत छोटे तोतों की ही एक प्रजाति मानी जाती है। ये एक बार में 6 से 7 अंडे देती हैं। जिसके 15 दिनों के बाद बच्चे निकलते हैं।

https://twitter.com/9039477854/status/1438758845241708544

इस तरह की गई रिसर्च
तोतो पर रिसर्च करने वाली टीम ने वेनेज़ुएला के जंगलों में हरे-पंख वाले तोतों के 17 घोंसलों में कैमरे व ऑडियो रिकॉर्डर लगाए। जिसमें उनकी प्रत्येक गतिविधि को रिकॉर्ड किया गया। जिसके आधार पर रिसर्चर कार्ल बर्ग का कहना है कि इंसानों की तोते भी अलग-अलग ‘वोकल सिग्नेचर टोन’ के माध्यम से अपने बच्चों को बुलाते हैं। इतना ही नहीं बच्चे भी उन्ही आवाज के पैटर्न को अपने नाम के रूप में याद रखते हैं।

जिस तरह इंसान के बच्चे शुरुआती दिनों में अपने पेरेंट्स की आवाज तथा व्यवाहर से उनकी पहचान करते हैं। ठीक उसी तरह तोतों के बच्चे भी संपर्क बनाते हैं। माता—पिता के अलावा कुनबे के दूसरे konwledge parrot  पक्षी भी बच्चों की पहचान करने में नामों इस संबोधन का उपयोग करते हैं। इससे बच्चों की देख-रेख में भी आसानी होती है। ये तोते भी मनुष्य की तरह अपना नाम हमेशा याद रखते हैं।

Advertisment

शरीर की तुलना में बड़ा होता है दिमाग
इन तोतों konwledge parrot  का दिमाग शरीर में तुलना में बड़ा होता है। जिस तरह इंसान अपने नामों को शॉर्ट करके बाकी जीवन भर इस्तेमाल करते हैं उसी तरह हरे-पंख वाले तोते कभी—कभार अपने नाम को छोटा कर लेते हैं।

तोतों के बच्चों का नाम तोतों का नाम Vocal Signature Tone The Jungles of Venezuela research Proceedings of the Royal Society B Parrot singing Parrot Research Parrot Name Parrot Child Name Parrot MP Samachar in Hindi mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi konwledge parrot konwledge parriot knowledge news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Green Parrot Cornell University bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें