Advertisment

Kolkata rape murder case update: महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में संजय रॉय दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Kolkata rape murder case update: सियालदह जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरजी कार की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराया है।

author-image
Ashi sharma
Kolkata rape murder case update

Kolkata rape murder case update

Kolkata rape murder case update: कोलकाता की सियालदह सत्र अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराया है।

Advertisment

इस मामले से देश भर में आक्रोश फैल गया और कोलकाता में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन चला, जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी शामिल थे।

सियालदह न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने मुकदमा शुरू होने के 57 दिन बाद फैसला सुनाया।

क्या है मामला?

पिछले साल 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था।

Advertisment

कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अपराध स्थल पर मिले एविडेंस के आधार पर नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने मामला अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी अपने आरोपपत्र में संजय रॉय को मुख्य आरोपी बनाया है और अदालत से उसके लिए मौत की सजा की मांग की है।

Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय ने मारी पलटी, CBI के सामने बदला बयान; कहा- मैं निर्दोष हूं

Advertisment

Kolkata Rape Murder Case

आरजी कर रेप एवं मर्डर केस आरजी कर मेडिकल कॉलेज Trainee Doctor Rape and Murder Case TMC कोलकाता रेप एंड मर्डर केस Sealdah Session Court Sanjay Roy RG Kar Hospital Victim RG Kar Case Verdict RG Kar Accused Sanjay Roy Prime Accused Mamata Banerjee Kolkata Trainee Doctor Case Kolkata CBI on RG Kar Case CBI Chargesheet in RG Kar Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें