Advertisment

Kolkata airport: घने कोहरे की वजह से उड़ानें प्रभावित, सैकड़ों यात्री फंसे

Kolkata airport: घने कोहरे की वजह से उड़ानें प्रभावित, सैकड़ों यात्री फंसे kolkata-airport-flights-affected-due-to-dense-fog-hundreds-of-passengers-stranded

author-image
Bansal Desk
Kolkata airport: घने कोहरे की वजह से उड़ानें प्रभावित, सैकड़ों यात्री फंसे

कोलकाता। घने कोहरे की वजह से सोमवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके में घना कोहरा होने की वजह से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से न तो किसी विमान ने उड़ान भरी है और न ही कोई विमान उतर सका।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि 50 मीटर दृश्यता होने की वजह से तड़के सुबह कोलकाता से उड़ान भरने वाले विमानों का परिचालन नहीं हो सका जिसके चलते सैकड़ों यात्री फंस गए।  उन्होंने बताया कि जिन विमानों को यहां उतरना था उन्हें नजदीकी हवाई अड्डों पर भेजा गया जिनमें से अधिकतर विमान रांची हवाई अड्डे पर उतरे।  अधिकारी ने बताया कि नौ बजे के बाद दृश्यता में सुधार होने के बाद ही परिचालन सामान्य हुआ।  भाषा   धीरज शोभनाशोभना

netaji subhas chandra bose international airport kolkata international airport video kolkata international airport kolkata airport video kolkata airport run way kolkata airport plane videos kolkata airport plane kolkata airport news kolkata airport landing kolkata airport guide kolkata airport dumdum kolkata airport bangla Kolkata Airport Kolkata dumdum airport dum dum airport ccu kolkata airport airport in kolkata airport
Advertisment
चैनल से जुड़ें