Advertisment

Kolkata Air Pollution: दिवाली पर आतिशबाजी ने बिगाड़ी कोलकाता की हवा, यहां भी बढ़ा AQI

Kolkata Air Pollution: दिवाली पर आतिशबाजी ने बिगाड़ी कोलकाता की हवा, यहां भी बढ़ा AQI

author-image
Preeti Dwivedi
Kolkata Air Pollution: दिवाली पर आतिशबाजी ने बिगाड़ी कोलकाता की हवा, यहां भी बढ़ा AQI

कोलकाता। Kolkata Air Pollution:  काली पूजा और दिवाली के एक दिन बाद सोमवार सुबह कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही और महानगर में धुंध छाई रही। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता के खराब होने की एक मात्र वजह रविवार को हुई आतिशबाजी ही नहीं, बल्कि मौजूदा मौसम भी है।

Advertisment

इस मौमस में कोहरे और धुएं की उपस्थिति के कारण छोटे कण हवा में बने रहते हैं। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह ‘विक्टोरिया मेमोरियल’ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 284 और कोलकाता के ‘फोर्ट विलियम’ में 262 दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी हावड़ा जिले के घुसुरी में यह 310 रहा।

सामान्य AQI कितना होता है

आपको बता दें एक्यूआई 0 से 50 के बीच 'अच्छा, 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

उन्होंने बताया कि डब्ल्यूबीपीसीबी के मुख्यालय ‘परिवेश भवन’ स्थित नियंत्रण कक्ष रविवार देर रात तक निगरानी कार्य में लगा रहा, जबकि शहर और आस-पास के इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई।

Advertisment

पर्यावरणविद नबा दत्ता ने कहा कि रविवार को सूर्यास्त के बाद जैसे ही शहर के विभिन्न शहरों में आतिशबाजी शुरू हुई प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। उन्होंने आगाह किया, ‘‘अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, तो इससे सांस संबंधी समस्याएं पैदा होंगी।’’ एक अन्य पर्यावरण कार्यकर्ता सोमेंद्र मोहन घोष ने कहा, ‘‘हम प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए शाम को पौधों पर पानी छिड़कने की सलाह देते हैं।’’

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई हवा, दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन इलाकों में AQI 900 के पारK

MP Election 2023: पीएम मोदी आज आएंगे बड़वानी, राहुल गांधी भी एमपी में, दिग्गजों के दौरे, कौन-कहां करेगा प्रचारo

Advertisment

kata Air Pollution, Fireworks spoiled the air of Kolkata, Diwali 2023, AQI increased in kolkata , hindi news, bansal news, air pollution 

Kolkata Air Pollution hindi news Fireworks spoiled the air of Kolkata diwali 2023 Bansal News AQI increased in kolkata Air Pollution
Advertisment
चैनल से जुड़ें