Advertisment

Retired DSP Son Firing Update: FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! रिटायर्ड DSP के बेटे की रायफल से चली गोली से हुई रिया की मौत

Retired DSP Son Firing Update: भोपाल के कोलार इलाके में दशहरे की रात रिटायर्ड डीएसपी के बेटे की हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय रिया रजक की मौत हुई। एफएसएल रिपोर्ट ने पुष्टि की।

author-image
Shashank Kumar
Bhopal Retired DSP Son Firing Update

Bhopal Retired DSP Son Firing Update

हाइलाइट्स 

  • हर्ष फायरिंग से मासूम की मौत
  • रिटायर्ड DSP के बेटे पर आरोप
  • एफएसएल रिपोर्ट में मिली पुष्टि
Advertisment

Bhopal Retired DSP Son Firing Update: राजधानी के कोलार इलाके में दशहरे की रात हुआ दर्दनाक हादसा अब पूरी तरह से साफ हो गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) सागर की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव के बेटे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग से निकली गोली ही 10 वर्षीय रिया रजक की मौत का कारण बनी थी। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दशहरे के जश्न ने ली मासूम की जान

2 अक्टूबर की शाम कोलार के शशि हाइटेक सिटी, राजहर्ष कॉलोनी में खुशियों का माहौल था। लोग रावण दहन और दशहरे के जश्न में शामिल थे। इसी दौरान डीके-4 निवासी रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी 315 बोर की रायफल से हर्ष फायर किया। उसी समय पास में खेल रही रिया रजक को गोली लग गई। मासूम रिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एफएसएल रिपोर्ट में हुई पुष्टि 

घटना के बाद कोलार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रिटायर्ड डीएसपी की रायफल जब्त कर एफएसएल सागर भेजी थी। फॉरेंसिक जांच में यह साफ हुआ है कि जिस गोली से रिया की मौत हुई, वह यादव की रायफल से चली थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया और 5 किलोमीटर के दायरे में दिशा और दूरी का परीक्षण किया। सभी सबूतों ने इस तथ्य की पुष्टि की कि गोली उसी रायफल से चली थी।

Advertisment

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में पहले ही गैर इरादतन हत्या (सेक्शन 304-A) का प्रकरण दर्ज कर रखा था। अब एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट मिलने के बाद केस में अभियुक्त की जिम्मेदारी और स्पष्ट हो गई है।

ये भी पढ़ें:  Indore Diwali Night Murder: 13 घंटे में 3 युवकों की हत्या, बदमाशों ने दोस्त को घेरकर चाकू मारा, द्वारकापुरी में चली गोली

पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक जांच के सभी पहलुओं को बारीकी से देखा गया है। रायफल से चली गोली, घटना स्थल से मिले साक्ष्य और रिया के शरीर में फंसी गोली का फॉरेंसिक मिलान एक समान पाया गया। इससे स्पष्ट हो गया कि हर्ष फायर के दौरान चली वही गोली रिया को लगी थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  मुरैना में जमीनी विवाद: दबंगों ने एक परिवार के 9 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 6 पुरुष और 3 महिलाएं घायल

Riya Rajak death retired DSP son firing case Kolar Dussehra firing Kolar accident Forensic report DSP son firing celebratory firing Bhopal Dussehra accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें