Advertisment

KL Rahul Wedding: केएल राहुल को कोहली और धोनी ने दिए करोड़ों के गिफ्ट, जानिए

KL Rahul Wedding: केएल राहुल को शादी में कोहली और धोनी ने दिए करोड़ों के गिफ्ट, जानिए KL Rahul Wedding: Kohli and Dhoni gave crores of gifts to KL Rahul in marriage, know

author-image
Bansal News
KL Rahul Wedding: केएल राहुल को कोहली और धोनी ने दिए करोड़ों के गिफ्ट, जानिए

KL Rahul Wedding: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से हो गई है। टीम इंडिया से ब्रेक लिए हुए राहुल ने सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस में अथिया संग शादी रचाई थी। जहां सिर्फ 100 के करीब ही मेहमान शामिल हुए थे। शादी में धोनी, वरुण एरोन, ईशांत शर्मा समेत कुछ क्रिकेटर्स ही शामिल हो पाए थे। खबर है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने राहुल का महंगा गिफ्ट दिया है। उनके अलावा न्यूजीलैंड सीरीज में व्यस्त विराट कोहली ने भी करोड़ो के गिफ्ट दिए है।

Advertisment

बता दें कि शादी के मौके पर केएल केएल राहुल को साथी क्रिकेटर्स से कई गिफ्ट मिले है, जिनमें करोड़ों की कीमत वाली कार भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली ने केएल राहुल को एक BMW कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोहली के अलावा धोनी ने भी महंगा गिफ्ट दिया है।

जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी ने राहुल को Kawasaki Ninja बाइक गिफ्ट में दी है। जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि धोनी को बाइक का कितना शौक है। यही वजह है कि उन्होंने गिफ्ट में बाइक दिया है। अंत में बताते चलें कि आईपीएल के बाद केएल राहुल द्वारा बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई क्रिकेटर्स शामिल हो सकते हैं।

Advertisment
विराट कोहली केएल राहुल शादी केएल राहुल एमएस धोनी अथिया शेट्टी virat kohli gift virat kohli ms dhoni KL Rahul gifted car bmw wedding bikes athiya shetty
Advertisment
चैनल से जुड़ें