Advertisment

Odisha News: ओडिशा की पहली महिला स्पीकर बनने जा रही हैं मंत्री प्रमिला मलिक, जानें कौन हैं प्रमिला मलिक

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने बृहस्पतिवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

author-image
Bansal news
Odisha News: ओडिशा की पहली महिला स्पीकर बनने जा रही हैं मंत्री प्रमिला मलिक, जानें कौन हैं प्रमिला मलिक

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने बृहस्पतिवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि छह बार की विधायक मलिक ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा और पटनायक ने इस्तीफा राज्यपाल के पास भेज दिया।

Advertisment

सूत्रों ने ये  बताया 

मलिक के इस्तीफा देने के बाद नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत 20 मंत्री हैं। सूत्रों ने बताया कि मलिक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।  पिछले मंत्रिमंडल फेरबदल में बिक्रम केशरी अरुखा को वित्त मंत्री बनाए जाने के बाद ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष का पद खाली है।

मलिक का ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है क्योंकि  147 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के 113 सदस्य हैं। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 और कांग्रेस के नौ विधायक हैं। एक निर्दलीय और एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का विधायक है।

चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 21 सितंबर 

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के इस चुनाव के लिए कोई प्रत्याशी खड़ा करने की संभावना नहीं है।विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे होगा और इसी दिन विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। सत्र चार अक्टूबर तक संचालित होने की उम्मीद है। चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 21 सितंबर है।

Advertisment

पहले अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को होना था लेकिन बाद में भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी क्योंकि यह पश्चिमी ओडिशा के कृषि पर्व नुआखाई के मौके पर हो रहा था। इसके बाद चुनाव 22 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Indian Railway: रेलवे प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने पर लगेगा भारी जुर्माना, यहां जानें क्या है प्रावधान

Advertisment

Nadi Utsav: दिल्ली में चौथा ‘नदी उत्सव’, यमुना तट पर इस दिन किया जाएगा आयोजित

India-Canada Tension: भारत-कनाडा के बीच और बढ़ी टेंशन, भारत की एडवाइजरी को कनाडा ने किया खारिज

Telangana Muslim Washermen: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम धोबियों को मुफ्त बिजली देगी सरकार

Advertisment
Legislative Assembly Odisha CM Patnaik Bikram Keshari Arukh first woman speaker Pramila Malik
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें